चांदी को ये हुआ क्या? हाई से 2 लाख रुपये सस्ती, सोना भी धड़ाम

राष्ट्रीय समाचार

चांदी को ये हुआ क्या? हाई से 2 लाख रुपये सस्ती, सोना भी धड़ाम

16 जुलाई 2026 को 12:08 pm बजे
चांदी को ये हुआ क्या? हाई से 2 लाख रुपये सस्ती, सोना भी धड़ाम

सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है. गुरुवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दोनों के दाम घटे. खासतौर पर चांदी बड़ी गिरावट के साथ अपने हाई से अब करीब 2 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई है. गुरुवार को भी ओपनिंग के साथ ही 1Kg Silver Price करीब 1700 रुपये घट गया. वहीं सोना भी गिरावट के साथ ओपन हुआ. (Photo: Reuters)

2.20 लाख रुपये के नीचे आई चांदी एमसीएक्स पर 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव गुरुवार को 2.20 लाख रुपये के नीचे आ गया. बीते कारोबारी बुधवार को ये कीमती धातु 2,20,620 रुपये पर क्लोज हुई थी, जो खुलने के साथ ही फिसलकर 2,18,949 रुपये प्रति किलो पर आ गई. इस हिसाब से चांदी झटके में 1671 रुपये सस्ती हो गई. (Photo: Reuters)

अपने हाई से कितना सस्ती चांदी  चांदी में हर रोज आ रही इस गिरावट के चलते Silver Price अपने हाई लेवल से लगातार कम होता जा रहा है. बता दें कि जनवरी 2026 में इसने एमसीएक्स पर 4,20,048 रुपये का हाई लेवल छुआ था और गुरुवार को आई गिरावट के बाद यहां से चांदी 2,01,099 रुपये प्रति किलो तक टूट चुकी है. (Photo: File/ITG)

सोना भी चांदी के साथ फिसला सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को कमोडिटी वायदा कारोबार में सिर्फ चांदी की कीमत ही नहीं टूटी है, बल्कि दूसरी कीमती धातु सोना भी फिसला है. 5 अगस्त की एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने की कीमत बीते कारोबारी दिन 1,41,850 रुपये पर बंद हुई थी, जो ओपनिंग के साथ ही गिरकर 1.41 लाख रुपये पर आ गई और 10 Gram 24 Karat Gold 815 रुपये सस्ता हो गया. (Photo: Reuters)

Gold रेट हाई से इतना कम  बता दें कि चांदी की तरह सोने की वायदा कीमत भी जनवरी महीने में ताबड़तोड़ तेजी के साथ अपने लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंची थी. इस कीमती पीली धातु ने 29 जनवरी को पहली बार ऐतिहासिक 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार किया था और यहां से अब सोना करीब 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है. (Photo: Reuters)

इस हफ्ते कितना टूटे सोना-चांदी?  चालू हफ्ते में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन इसके बावजूद दोनों कीमती धातुएं सस्ती हुई हैं. चांदी की चाल देखें, तो ये बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 10 जुलाई को 2,22,664 रुपये पर क्लोज हुई थी और अब तक 3715 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है. वहीं सोना इस अवधि में 1,43,478 रुपये से 2478 रुपये कमजोर हुआ है. (Photo: Reuters)

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे