30 के बाद कमजोरी से हैं परेशान? रोज खाएं गुड़-चना का ये देसी लड्डू

राष्ट्रीय समाचार

30 के बाद कमजोरी से हैं परेशान? रोज खाएं गुड़-चना का ये देसी लड्डू

02 जुलाई 2026 को 07:20 am बजे
30 के बाद कमजोरी से हैं परेशान? रोज खाएं गुड़-चना का ये देसी लड्डू

30 की उम्र पार करते ही महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव शुरू होने लगते हैं. हार्मोनल बदलाव, बढ़ती जिम्मेदारियां और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच अक्सर थकान, कमजोरी और बार-बार कुछ मीठा खाने की इच्छा महसूस होती है. ऐसे में जरूरत होती है ऐसे स्नैक की, जो स्वाद में भी बेहतरीन हो और शरीर को जरूरी पोषण भी दे.

अगर आपका भी मीठा खाने का मन करता है, लेकिन सेहत से समझौता नहीं करना चाहती हैं तो घर में बनने वाले गुड़-चना के लड्डू एक शानदार ऑप्शन हो सकते हैं. गुड़, भुने चने, तिल और घी से तैयार ये पारंपरिक लड्डू न सिर्फ स्वाद से भरपूर होते हैं, बल्कि प्रोटीन, आयरन, फाइबर और हेल्दी फैट्स जैसे पोषक तत्वों का भी अच्छा सोर्स हैं. यही वजह है कि दादी-नानी के जमाने से खाए जाने वाले ये देसी लड्डू आज भी महिलाओं के लिए एक बेहतरीन हेल्दी स्नैक माने जाते हैं.

बनाने का तरीका 1. सबसे पहले धीमी आंच पर थोड़ा घी गर्म कर लें.2. इसमें गुड़ डालकर पिघला लें.3. अब गुड़ और घी वाले पेस्ट में भुने हुए पीले चने का पाउडर और तिल डालकर अच्छी तरह मिला लें.4. इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद छोटे-छोटे लड्डू बना लें.5. जो लड्डू तैयार हुए हैं आप उन्हें एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं.

कब और कितना खाएं? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दिन में 1 गुड़-चना का लड्डू मिड-मॉर्निंग या शाम के स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है. इससे आपको स्वाद के साथ-साथ अच्छी एनर्जी और पोषण भी मिलेगा.

महिलाओं को मिल सकते हैं ये फायदे1. लंबे समय तक बनाए रखें एनर्जी: इन लड्डुओं में मौजूद गुड़ और चना शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी देते हैं, जिससे दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलती है.

2. मीठा खाने की इच्छा को करें हेल्दी तरीके से पूरा: अगर आपको बार-बार मीठा खाने का मन करता है, तो बाजार की मिठाइयों की बजाय गुड़-चना के लड्डू बेहतर विकल्प हो सकते हैं.

3. पेट देर तक भरा रहता है: भुने हुए चनों और तिल में फाइबर और प्रोटीन मौजूद होता है. इनसे पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं. इससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है.

4. शरीर को मिलते हैं जरूरी पोषक तत्व: इन लड्डुओं में मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है, जबकि तिल और घी हेल्दी फैट्स मौजूद कराते हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे