टायर फटने से घर में घुसा ट्रक, 3 की ले ली जान, देखें मौके की तस्वीरें

स्वास्थ्य

टायर फटने से घर में घुसा ट्रक, 3 की ले ली जान, देखें मौके की तस्वीरें

16 जुलाई 2026 को 11:35 am बजे
यूपी के मिर्जापुर में एक तेज रफ्तार ट्रक घर में जा घुसा. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा ट्रक का टायर फटने की वजह से हुआ. घर में तीन लोग सो रहे थे जिन्हें ट्रक ने कुचल डाला. हादसा रात करीब 3 बजे हुआ. सीमेंट से लदा ट्रक वाराणसी से सोनभद्र की तरफ जा रहा था. गुस्साई भीड़ ने वाराणसी सोनभद्र हाईवे जाम कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की है. पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है.
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे