427KM रेंज, मिनटों में चार्ज, VW की पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर

व्यापार

427KM रेंज, मिनटों में चार्ज, VW की पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर

16 जुलाई 2026 को 10:39 am बजे
427KM रेंज, मिनटों में चार्ज, VW की पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर

फॉक्सवैगन (Volkswagen) ने अपनी इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर आईडी क्रॉस (ID Cross) से पर्दा उठा दिया है. ये जर्मन कार निर्माता की पहली कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर है. इस कार को कंपनी ने एमईबी प्लस प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है. इसी प्लेटफॉर्म पर फॉक्सवैगन आईडी पोलो भी आती है, जो अप्रैल में रिवील हुई थी. (Photo: volkswagen-newsroom.com)

आईडी क्रॉस की कीमत 27,995 यूरो (लगभग 30.77 लाख रुपये) से शुरू होती है. यानी इसकी कीमत आईडी पोलो से लगभग 3000 यूरो ज्यादा होगी. ये कार कुछ ग्लोबल मार्केट में ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. इसका कॉन्सेप्ट कंपनी ने 2025 में म्यूनिख मोटर शो (Munich Motor Show) में पेश किया था. (Photo: volkswagen-newsroom.com)

ये कंपनी का दूसरा मॉडल है, जिसमें फॉक्सवैगन के प्योर पॉजिटिव डिजाइन को फॉलो किया गया है. कार में कनेक्टेड एलईडी हेडलैम्प्स और इल्यूमिनेटेड वीडब्लू लोगो मिलेगा. बंपर के साथ ब्लैक क्लैडिंग दी गई है. वील आर्च पर चंकी ब्लैक क्लैडिंग और 18 इंच के एलॉय वील्स दिए गए हैं. (Photo: volkswagen-newsroom.com)

चार्जिंग फ्लैप कार के फ्रंट-राइट वील आर्च पर मिलेगा. रियर में व्रैपअराउंड एलईडी लाइट बार, इल्यूमिनेटेड वीडब्लू लोगो, बड़ा रूफ स्पॉयलर और एक मस्कुलर व भरा हुआ क्लैडेड बंपर मिलेगा. कार 4,153 एमएम लंबी, 1794 एमएम चौड़ी, 1581 एमएम हाइट और 2601 एमएम व्हीलबेस के साथ आती है. (Photo: volkswagen-newsroom.com)

कार में 12.9 इंच का फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनेमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके साथ डिफ्यूज्ड एम्बियंट लाइट स्ट्रीप, टू-स्पोक स्टीयरिंग वील और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइव डिस्प्ले मिलता है. कंपनी ने इसमें कई सारे फिजिकल कंट्रोल्स भी दिए हैं. खासकर स्टीयरिंग वील और सेंटर कंसोल पर. (Photo: volkswagen-newsroom.com)

आईडी क्रॉस में 475 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसमें 360 डिग्री कैमरा, ADAS, ऑटोपार्क असिस्ट, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड सीट्स, व्हीकल टू लोड फंक्शन, 12-वे पावर्ड फ्रंट सीट्स, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और दूसरे फीचर्स मिलते हैं. कार में 11 स्पीकर का हरमन कार्डन साउंड सिस्मट ऑप्शनल मिलता है. (Photo: volkswagen-newsroom.com)

ID Cross में 37kWh और 52kWh की एनएमसी (निकिल मैग्नीशियम कोबाल्ट) बैटरी मिलती है. दोनों में ही 290 एनएम का फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है. 37kWh वाली बैटरी 317 किलोमीटर की रेंज और 52kWh वाली बैटरी में 427 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है. इन्हें क्रमशः 23 मिनट और 25 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है. (Photo: volkswagen-newsroom.com)

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे