4 शादी पर बोले अदनान, यूजर्स बोले- महिलाएं पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं

राष्ट्रीय समाचार

4 शादी पर बोले अदनान, यूजर्स बोले- महिलाएं पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं

14 जुलाई 2026 को 09:30 am बजे
4 शादी पर बोले अदनान, यूजर्स बोले- महिलाएं पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं

टिकटॉकर, यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर अदनान शेख एक बार फिर कंट्रोवर्सी में घिर गए हैं. उन्होंने इस्लाम में 4 शादी करने की मंजूरी को लेकर रिएक्ट किया है.   

एक पॉडकास्ट में अदनान ने कहा- चार शादी के साथ उसके हकूब भी हैं. सबको बराबर ट्रीट करना है. ये नॉर्मल इंसान के बस की नहीं है. आज के जमाने में 1 लड़की 4 के बराबर है.  

''जैसे कि विधवा हो या तलाकशुदा, दो ही चीजें होती हैं. या तो वो शादी करके इज्जतदार जिंदगी जिए, उसके साथ एक नाम जुड़े, या फिर पब्लिक प्रॉपर्टी बन जाए, क्या बेहतर है?''  

अदनान ने कहा- मैं सोसायटी से यही पूछना चाहता हूं अगर 30 प्रतिशत महिलाएं अकेली रह जाती हैं और कोई उनसे शादी करें तो तुम्हें दिक्कत है.   

''लेकिन अगर वो पब्लिक प्रॉपर्टी बन जाए और बहुत सारे लोग उन्हें यूज करें तो क्या ये चीज तुमको चलेगी? उन 25-30% महिलाओं में अगर तुम्हारी बहन और मां होगी, तो तुम क्या चाहोगे? ''  

''वो शादी कर इज्जतदार जिंदगी जिए, कोई उनका जिंदगी भर साथ निभाए, मरते दम तक उनका ख्याल रखे या फिर कोई भी आए उनका यूज करें.''  

अदनान ने ये भी कहा कि दूसरे धर्म के लोग 4 शादियां भले ही नहीं करते, लेकिन उनके बहुत अफेयर होते हैं. इंफ्लुएंसर के चार शादी पर दिए बयान पर लोगों ने खुलकर रिएक्ट किया है.  

सिंगल महिलाओं को पब्लिक प्रॉपर्टी बताने पर लोग भड़क उठे हैं. यूजर्स का कहना है अदनान को शर्म आनी चाहिए. शख्स ने लिखा- अनमैरिड महिलाएं पब्लिक प्रॉपर्टी होती हैं? ये क्या बकवास है.  

दूसरे यूजर ने कहा- क्या एक सिंगल महिला इज्जत से अपनी लाइफ अकेले नहीं जी सकती. क्या बिना शादी कोई महिला सेफ नहीं रह सकती? यूजर्स ने अदनान को अनपढ़ का टैग दिया है.  

उर्फी जावेद ने अदनान के बयान पर रिएक्ट किया है. उन्होंने अदनान को लताड़ते हुए कहा- ऐसे आदमियों को बोलने की इजाजत ही क्यों दी जाती है?  

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे