5 साल तक थिएटर में लगातार चली थी यह फिल्म, चमक गई थी धर्मेंद्र-अमिताभ की किस्मत, हर घर में गूंजते हैं फिल्म के डायलॉग

मनोरंजन

5 साल तक थिएटर में लगातार चली थी यह फिल्म, चमक गई थी धर्मेंद्र-अमिताभ की किस्मत, हर घर में गूंजते हैं फिल्म के डायलॉग

07 जुलाई 2026 को 09:24 am बजे
5 साल तक थिएटर में लगातार चली थी यह फिल्म, चमक गई थी धर्मेंद्र-अमिताभ की किस्मत, हर घर में गूंजते हैं फिल्म के डायलॉग
5 साल तक थिएटर में लगातार चली थी यह फिल्म, चमक गई थी धर्मेंद्र-अमिताभ की किस्मत, हर घर में गूंजते हैं फिल्म के डायलॉग
धर्मेंद्र की वो फिल्म जिसने उन्हें बना दिया सुपरस्टार, अमिताभ बच्चन का भी दिखा जलवा
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र आज भले ही हमारे बीच न हो लेकिन उनकी अनगिनत फिल्मों और उनसे जुड़े ढेरों किस्सा हमारे बीच अब भी हैं. उन्होंने बॉलीवुड में 6 दशक लंबा करियर बिताया. एक से बढ़ एक फिल्में की और अपनी एक्टिंग, डांस और डॉयलॉग्स के जरिए अपने चाहने वालों के दिलों में अमर हो गए. यूं तो धर्मेंद्र ने 300 से भी अधिक फिल्में की लेकिन उनके एक फिल्म ऐतिहासिक है और उसकी सफलता उसे अब तक बॉलीवुड में बनी सबसे महान फिल्म बनाती है.

आप समझ ही गए होंगे कि हम किसी फिल्म की बात कर रहे हैं. जी, हां यहां कल्स क्लासिक फिल्म 'शोले' की चर्चा हो रही है. इस फिल्म ने जो रिकॉर्ड्स बनाएं उन्हें आज तक कोई तोड़ नहीं पाया, इसने जो शोहरत हासिल की उनका भी कोई काट आज तक नहीं हुआ. फिल्म रिलीज के बाद लगातार 5 सालों तक सिनेमाघर में चली. यही वो फिल्म थी, जिसने एक सुपरस्टार के तौर पर धर्मेंद्र को स्थापित कर दिया.

5 साल तक मुंबई के इस थियेटर में चली ‘शोले'

पहले किसी भी फिल्म की सफलता उनके थियेटर्स में चलने की अवधि से मापी जाती थी. रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित फिल्म 'शोले' 1975 में रिलीज हुई थी और मुंबई में लगातार पांच साल तक चली थी. 'शोले' को बॉलीवुड में अब तक बनी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है. इस फिल्म ने मुंबई के ग्रांट रोड पर स्थित 'मिनर्वा' सिनेमाघर में इतिहास रचा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 1975 से 1980 तक लगातार पांच साल चली थी. उस समय, टिकट बहुत सस्ते होते थे और उनकी कीमत 150 रुपये से लेकर 3 रुपये तक होती थी. बालकनी सीटों के रेट भी यही थे.

आज भी यादगार

आज 'शोले' को उसके एक्शन से भरपूर सीन्स और मशहूर डायलॉग्स के लिए याद किया जाता है. इसका म्यूजिक भी दर्शकों के बीच बहुत पॉपुलर हुआ था. फिल्म में धर्मेंद्र के अलावा संजीव कुमार, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया बच्चन, अमजद खान, ए.के. हंगल, सत्येन कप्पू, विजू खोटे, अरविंद जोशी, राज किशोर, असरानी, ​​गीता सिद्धार्थ, हेलेन, लीला मिश्रा, मैक मोहन और केष्टो मुखर्जी जैसे कई कलाकारों ने एक साथ काम किया है.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने कई हिंसक दृश्यों को हटाने का आदेश दिया था. जिसके बाद 'शोले' को 198 मिनट लंबी फिल्म के रूप में रिलीज किया गया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra, Sholay, Sholay  cast, Sholay  facts, Sholay Film
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।