कंटेनर में बना था सीक्रेट कम्पार्टमेंट, खोलते ही ग‍िरने लगा 6 करोड़ का सामान, IPS रामटेके ने ल‍िया एक्‍शन

राष्ट्रीय समाचार

कंटेनर में बना था सीक्रेट कम्पार्टमेंट, खोलते ही ग‍िरने लगा 6 करोड़ का सामान, IPS रामटेके ने ल‍िया एक्‍शन

06 जुलाई 2026 को 07:49 am बजे
कंटेनर में बना था सीक्रेट कम्पार्टमेंट, खोलते ही ग‍िरने लगा 6 करोड़ का सामान, IPS रामटेके ने ल‍िया एक्‍शन
कंटेनर में बना था सीक्रेट कम्पार्टमेंट, खोलते ही ग‍िरने लगा 6 करोड़ का सामान, IPS रामटेके ने ल‍िया एक्‍शन

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और थाना सजेती पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. एडीसीपी साउथ सुमित सुधाकर रामटेके के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन व्हाइट पाउडर' के तहत करीब 450 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जयपुर निवासी रामसुमेर को गिरफ्तार किया है. 

एडीसीपी साउथ सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और सजेती पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अनूपुर-परास रोड पर बरीपाल और कुरिया गांव के बीच कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई. जांच के दौरान कंटेनर के अंदर बनाए गए सीक्रेट कम्पार्टमेंट द‍िखे. पुल‍िस ने इन सीक्रेट कम्पार्टमेंट को खोलकर देखा तो हैरान रह गए. पुल‍िस ने 450 किलोग्राम गांजा बरामद क‍िया. 

Latest and Breaking News on NDTV

उड़ीसा के नवरंगपुर से लाया गया था गांजा 

आईपीएस रामटेक ने बताया कि बरामद गांजा एक बड़े कंटेनर में उड़ीसा के नवरंगपुर से लाया गया था. इस बड़े कंटेनर में एक सीक्रेट कम्पार्टमेंट भी बनाया गया था, जिसमें गांजे को छिपाकर रखा गया था. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान रामसुमेर को गिरफ्तार किया है, जो जयपुर का रहने वाला है. 

IPS केके बिश्नोई संभल के 'सिंघम': 7 माफियाओं को किया ढेर, 800 करोड़ की संपत्ति सीज, पढ़ें पूरी कहानी
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur News, IPS, UP News Hindi, Uttar Pradesh News
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।