स्कूल बस से उतरते ही मासूम पर चढ़ा पहिया, 7 साल के मासूम छात्र की मौत

शिक्षा

स्कूल बस से उतरते ही मासूम पर चढ़ा पहिया, 7 साल के मासूम छात्र की मौत

16 जुलाई 2026 को 02:39 pm बजे
स्कूल बस से उतरते ही मासूम पर चढ़ा पहिया, 7 साल के मासूम छात्र की मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूसरी कक्षा के सात वर्षीय छात्र की जान चली गई. आरोप है कि बच्चा स्कूल बस से उतर रहा था, तभी चालक ने लापरवाही से बस आगे बढ़ा दी. इससे बच्चा गिर गया और बस के पहिए के नीचे आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया.

पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान नितिन के रूप में हुई है. वह राल स्थित तिलक सिंह इंटर कॉलेज में दूसरी कक्षा का छात्र था. रोज की तरह गुरुवार सुबह वह स्कूल बस से स्कूल पहुंचा था. जैसे ही वह बस से नीचे उतर रहा था, उसी दौरान ड्राइवर ने कथित तौर पर बस आगे बढ़ा दी. बैलेंस बिगड़ने से नितिन सड़क पर गिर गया और बस के पहिए की चपेट में आ गया.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. मासूम की मौत से नाराज लोगों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में हंगामा किया और कुछ संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया. स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया. इसके बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. जैंत थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फरार बस चालक की तलाश जारी है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे