ओडिशा: ATM चोरी का अनोखा अंदाज, थार से मशीन को बांध फरार हुए बदमाश
राष्ट्रीय समाचार
ओडिशा: ATM चोरी का अनोखा अंदाज, थार से मशीन को बांध फरार हुए बदमाश
11 जुलाई 2026 को 12:03 pm बजे
ओडिशा के बालासोर में शनिवार तड़के करीब दो बजे पांच से ज्यादा बदमाश एक काले रंग की महिंद्रा थार में पहुंचे. उन्होंने एटीएम कियोस्क का दरवाजा तोड़ा, रस्सी से पूरी एटीएम मशीन को थार से बांधा और मशीन को उखाड़कर सड़क पर घसीटते हुए वहां से फरार हो गए. बाद में सुनसान जगह पर मशीन को तोड़ा, उसमें रखा कैश निकाला और क्षतिग्रस्त एटीएम को सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.
शेयर करें
📌 संबंधित खबरें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें