वर्किंग डेज में 'अल्फा' का बुरा हाल! क्या फ्लॉप होगी आलिया की फिल्म?

मनोरंजन

वर्किंग डेज में 'अल्फा' का बुरा हाल! क्या फ्लॉप होगी आलिया की फिल्म?

09 जुलाई 2026 को 09:00 am बजे
वर्किंग डेज में 'अल्फा' का बुरा हाल! क्या फ्लॉप होगी आलिया की फिल्म?

आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा के लिए बॉक्स ऑफिस का मौसम बिगड़ता नजर आ रहा है. पहले वीकेंड में दमदार कलेक्शन के साथ थिएटर्स में एंट्री मारने वाली इस फिल्म के रिव्यू मिलेजुले से थे. जनता का वर्ड ऑफ माउथ भी फिल्म के पक्ष में बहुत मजबूत नहीं था. इसलिए वीकेंड खत्म होने के बाद अल्फा सोमवार से ही बॉक्स ऑफिस पर डगमगाती नजर आने लगी थी. मंगलवार के सस्ते टिकट वाले ऑफर से इसे कुछ सपोर्ट मिलने की उम्मीद थी लेकिन वो भी नहीं हुआ और अब 6 दिन में ही अल्फा स्ट्रगल करती नजर आ रही है.

आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर अल्फा, बॉलीवुड के स्पाई-यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म है. शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रही इस फिल्म को वीकेंड में फिर भी दर्शक मिलते नजर आए थे. इसलिए अपने पहले बॉक्स ऑफिस वीकेंड में अल्फा ने 34 करोड़ का नेट कलेक्शन करके एक उम्मीद दिखाई थी, मगर मंडे टेस्ट में फिल्म पास नहीं हो पाई और कलेक्शन में करीब 60% की गिरावट आ गई.

मंगलवार को ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे ऑफर में टिकट्स के रेट सस्ते होने से भी अल्फा का कुछ खास फायदा नहीं हुआ. सोमवार के 3.85 करोड़ से उठकर, मंगलवार का कलेक्शन केवल 4.25 करोड़ तक ही गया, लेकिन बुधवार को फिर से टिकटों के नॉर्मल रेट्स होने पर बुधवार को दर्शक घट गए.

सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि छठे दिन फिल्म ने 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया है. ये सोमवार के मुकाबले 25% से ज्यादा की कमी है. अब 6 दिन में अल्फा का टोटल नेट कलेक्शन करीब 45 करोड़ रुपये हो चुका है. फिल्म का रिपोर्टेड बजट 125 करोड़ रुपये है. ऐसे में 55-60 करोड़ की रेंज में फर्स्ट वीक होने पर ही आगे कुछ बेहतर होने की उम्मीद थी, लेकिन अल्फा अपना पहला हफ्ता 47-48 करोड़ की रेंज में खत्म करेगी.

शुक्रवार को थिएटर्स में आ रही नई फिल्म 'धमाल 4' के लिए दर्शक पॉजिटिव मूड में नजर आ रहे हैं. जबकि वर्ड ऑफ माउथ पहले ही अल्फा के पक्ष में नहीं है, इसलिए वीकेंड में बहुत बड़े जंप की भी उम्मीद नहीं की जा सकती. ऐसे में आगे बॉक्स ऑफिस पर अल्फा का भविष्य खतरे में नजर आ रहा है.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे