अंशुला की शादी में छाईं 'कपूर सिस्टर्स', रॉयल लुक्स ने जीता दिल
अंशुला की शादी में छाईं 'कपूर सिस्टर्स', रॉयल लुक्स ने जीता दिल

बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 06 जुलाई 2026 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी रचा ली है. दोनों ने परिवार और दोस्तों के बीच ग्रैंड वेडिंग में सात फेरे लिए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अंशुला और रोहन की शादी सिर्फ परिवार के लिए खास मौका नहीं रही, बल्कि फैशन लवर्स के लिए भी किसी ग्रैंड फैशन शो से कम नहीं थी. शादी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा 'कपूर सिस्टर्स' के लुक्स की होने लगी है. बहन अंशुला की शादी में जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और सोनम कपूर बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट्स में नजर आईं. तीनों ने आउटफिट्स को अपने-अपने अंदाज में स्टाइल करके साबित कर दिया कि रॉयल एथनिक फैशन को वे बखूबी अपनाना जानती हैं. आइए जानते हैं कि इस खास मौके पर तीनों बहनों ने क्या पहना और किस तरह अपने लुक से महफिल लूट ली.जाह्नवी कपूर का आइवरी लहंगे में दिखा रॉयल अंदाज जाह्नवी कपूर ने अपनी बड़ी बहन अंशुला की शादी के लिए डिजाइनर अनामिका खन्ना का कस्टम हैंड-एंब्रॉयडेड आइवरी लहंगा पहना. उनका लुक बेहद एलिगेंट और रॉयल था. उनके लहंगे को फ्लोरल डिजाइन से सजाया गया था, जो इसे मॉडर्न और खूबसूरत लुक दे रहा था. जाह्नवी ने अपने खूबसूरत लहंगे को फ्लोरल मोटिफ्स और स्कैलप्ड एजेस वाले खूबसूरत ब्लाउज के साथ पेयर किया था. उनके लहंगे की स्कर्ट को रेशम, जरी और थ्रेडवर्क से सजाया गया था. एक्ट्रेस ने इसके साथ आइवरी ऑर्गेंजा दुपट्टा कैरी किया, जिसने पूरे लुक को और भी ग्रेसफुल बना दिया.
जूलरी की बात करें तो जाह्नवी ने अपने लुक को हैवी नेकलेस और इयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया. उन्होंने इयररिंग्स को भारी बनाने के लिए उनमें इयरचेन जोड़ीं, जो उनके लुक में रॉयल अंदाज भी जोड़ रही थीं. इसके साथ ही जाह्नवी ने चूड़ियां और अंगूठियां भी पहनी. अनामिका खन्ना का डिजाइन किया गया मैचिंग क्लच उनके पूरे लुक का परफेक्ट फिनिशिंग टच बना.
खुशी कपूर ने सेज ग्रीन लहंगे में दिखाया फ्रेश और ग्रेसफुल अंदाज खुशी कपूर ने भी अनामिका खन्ना का डिजाइन चुना, लेकिन उनका स्टाइल जाह्नवी से बिल्कुल अलग और बेहद फ्रेश नजर आया. उन्होंने सॉफ्ट सेज ग्रीन रंग का फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना, जो पेस्टल वेडिंग फैशन को कॉम्पलीमेंट कर रहा था. खुशी इस लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
उनके नेट डिटेलिंग वाले ब्लाउज पर बारीक एम्ब्रॉयडरी ने पूरे आउटफिट को मॉडर्न टच दिया. खुशी ने इस लुक को हैवी चोकर नेकलेस, मांग टीका और मैचिंग इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया. बालों में सजा गजरा और हाथ में मैचिंग पोटली बैग उनके सिंपल लेकिन बेहद क्लासी लुक को और खास बना रहा था.
सोनम कपूर का ट्रेडिशनल अवतार रहा सबसे रॉयल फैशन की बात हो और सोनम कपूर का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. छोटी बहन अंशुला कपूर की शादी में सोनम का लुक शाही ठाठ से भरपूर नजर आया. उन्होंने अनामिका खन्ना का कस्टम आउटफिट पहना, जिसमें बारीक कढ़ाई वाली शानदार केप और ग्रे-शेड बेस पर तैयार रॉयल एंसेंबल शामिल था. हेवी बॉर्डर वाली केप उनके पूरे लुक का सबसे खास हिस्सा रही.
सोनम ने अपने आउटफिट को पन्ने और सोने से बने लेयर्ड नेकलेस, बड़े झुमकों और स्टेटमेंट मांग टीके के साथ पेयर किया. हाथ में विंटेज स्टाइल पोटली बैग लिए उनका यह रॉयल अंदाज शादी के सबसे यादगार फैशन मोमेंट्स में शामिल रहा.
तीनों बहनों ने अलग-अलग स्टाइल से दिखाया रॉयल अंदाज अंशुला कपूर की शादी में जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और सोनम कपूर तीनों ने अपने-अपने अंदाज में ट्रेडिशनल फैशन को फ्लॉन्ट किया. किसी ने आइवरी लहंगे से शाही अंदाज दिखाया, किसी ने पेस्टल कलर्स का आउटफिट पहन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. वहीं सोनम ने हैवी जूलरी और रॉयल केप के साथ महारानी जैसा लुक अपनाया. यही वजह है कि शादी की तस्वीरों में दुल्हन के साथ-साथ 'कपूर सिस्टर्स' के फैशन स्टेटमेंट भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें