बारिश में चाहिए टपरी जैसी कड़क अदरक चाय? ये ट्रिक्स आएंगी काम

टेक्नोलॉजी

बारिश में चाहिए टपरी जैसी कड़क अदरक चाय? ये ट्रिक्स आएंगी काम

09 जुलाई 2026 को 07:42 am बजे
बारिश में चाहिए टपरी जैसी कड़क अदरक चाय? ये ट्रिक्स आएंगी काम

Adrak Wali Kadak Chai: झमाझम बारिश पड़ते ही सबसे पहले जिस चीज की याद आती है, वह है गर्मागर्म अदरक वाली चाय. खिड़की के पास बैठकर कड़क और खुशबूदार चाय की चुस्कियां लेने का मजा ही अलग होता है. बरसात के मौसम का मजा दोगुना हो जाता है अगर एक कप जबरदस्त और कड़क मसाला चाय मिल जाए. लेकिन कई बार घर पर बनाई गई चाय में न तो टपरी वाला स्वाद आता है और न ही वैसी खुशबू. अगर आप भी बरसात के इस सुहाने मौसम में परफेक्ट चाय बनाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बताने वाले हैं. इनकी मदद से आप अपने घर में बनने वाली चाय को हर बार कड़क और टपरी जैसा बना सकते हैं.

टिप: अदरक और इलायची को हमेशा अच्छे से क्रश करके या कद्दूकस करके ही चाय में डालना चाहिए. ऐसा करने से चाय का स्वाद बिल्कुल टपरी वाला आता है.

ऐसे बनाएं बारिश वाली परफेक्ट चाय1. सबसे पहले अदरक और इलायची को अच्छे से कूट लें. एक पैन में पानी उबालें और उसमें कुटी हुई अदरक व इलायची डालकर 2-3 मिनट पकाएं, ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह पानी में उतर जाए.

2. अब इसमें दूध डालें और एक उबाल आने दें. इसके बाद चीनी और चाय पत्ती डालें. धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक चाय को पकने दें. इससे चाय का रंग, स्वाद और खुशबू तीनों बेहतर हो जाते हैं. आखिर में छानकर गरमागरम सर्व करें.

अगर चाहिए बैलेंस्ड मसाला चाय अगर आपको ज्यादा तेज नहीं बल्कि संतुलित स्वाद वाली चाय पसंद है, तो अदरक और इलायची के साथ 2 लौंग भी डाल सकते हैं. इससे चाय की खुशबू बढ़ेगी और बारिश के मौसम में इसका स्वाद और भी लाजवाब लगेगा.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे