ईरान पर अमेरिका का प्रहार: पुल, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन मलबे में तब्दील, ट्रंप की चेतावनी के बाद मची तबाही
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
टेक्नोलॉजी
ईरान पर अमेरिका का प्रहार: पुल, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन मलबे में तब्दील, ट्रंप की चेतावनी के बाद मची तबाही
17 जुलाई 2026 को 06:35 am बजे
{"_id":"6a597fc68487fbb0b80b249a","slug":"us-strikes-iran-infrastructure-after-trump-warning-bandar-abbas-railway-station-iranshahr-airport-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान पर अमेरिका का प्रहार: पुल, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन मलबे में तब्दील, ट्रंप की चेतावनी के बाद मची तबाही","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईरान पर अमेरिका का प्रहार: पुल, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन मलबे में तब्दील, ट्रंप की चेतावनी के बाद मची तबाही
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 17 Jul 2026 06:35 AM IST
सार
डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद अमेरिका ने ईरान के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और मुख्य पुलों को निशाना बनाया है। इस हमले में भारी नुकसान के साथ दो लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं, जिससे पूरे खाड़ी क्षेत्र में युद्ध का खतरा और गहरा गया है।
पश्चिम एशिया में संकट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम एशिया में तनाव अब बहुत बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही चेतावनी दी थी। उसके ठीक बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़ा हमला बोल दिया। अमेरिकी सेना ने लगातार छठी रात ईरान को निशाना बनाया है। इस बार सिर्फ सैन्य ठिकाने ही नहीं, बल्कि आम लोगों से जुड़े बुनियादी ढांचे पर भी हमले हुए हैं। हमलों में ईरान के पुल, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तबाह हो गए हैं। ईरानी मीडिया का कहना है कि ये हमले दक्षिणी प्रांतों में हुए हैं। यह पूरा इलाका व्यापार के लिहाज से बेहद खास 'होर्मुज जलडमरूमध्य' के पास है।
अमेरिकी मिसाइलों ने कहां-कहां मचाई तबाही?
अमेरिकी सेंट्रल कमांड का दावा है कि वे ईरान की सैन्य ताकत को कमजोर करना चाहते हैं। दूसरी तरफ, ईरान का कहना है कि अमेरिका ने जानबूझकर आम जनता की सुविधाओं और रास्तों को निशाना बनाया है।
इस भीषण हमले की पांच सबसे बड़ी बातें
हवाई अड्डे पर मिसाइल गिरी: ईरान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में मौजूद ईरानशहर एयरपोर्ट पर जोरदार धमाके सुने गए। अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने एयरपोर्ट को निशाना बनाकर सीधे मिसाइलें दागीं।
रेलवे स्टेशन पर बमबारी: बंदर अब्बास शहर के मुख्य रेलवे जंक्शन स्टेशन पर हमला हुआ। इस धमाके में वहां काम करने वाले दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दो बड़े पुल टूटे: होर्मोजगान प्रांत में दो बड़े पुलों को नष्ट कर दिया गया। ये पुल बंदर खमीर के पास थे। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, यहां हमले में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुल टूटने से बंदर अब्बास, खमीर और लार के बीच का सड़क संपर्क टूट गया है।
अंधेरे में डूबा शहर: बंदर अब्बास में एक मोबाइल और संचार टावर पर हमला किया गया। इससे पूरे इलाके की बिजली कट गई और संचार सेवा ठप हो गई। इस हमले में सात लोग घायल हुए हैं।
कई शहरों में धमाके: ईरान के केशम द्वीप, बुशहर और अहवाज शहर में भी धमाकों की गूंज सुनाई दी।
BREAKING: The US has just struck a key Iranian road bridge connecting Bandar Abbas to other cities inland, dropping it into the Shur River.
The strike has killed at least 2 people, injured 4, and caused power outages in the area. pic.twitter.com/2upBg8b1vi
आखिर क्यों भड़के डोनाल्ड ट्रंप, क्या दी थी चेतावनी?
यह हमला अचानक नहीं हुआ है। दो दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी दी थी। उन्होंने फॉक्स न्यूज से बातचीत में साफ कहा था कि अगर ईरान बातचीत की मेज पर नहीं आया, तो उसका बहुत बुरा हाल होगा।
ट्रंप ने कड़े शब्दों में कहा था, 'अगला हफ्ता ईरान के लिए बहुत बुरा होने वाला है। हम उनके बिजली घरों और पुलों को निशाना बनाएंगे। अगर वे बातचीत के लिए नहीं आते, तो हम उनके सारे पावर प्लांट और पुल उड़ा देंगे।' ट्रंप की इस धमकी के ठीक बाद अमेरिका ने इन ठिकानों को तबाह करना शुरू कर दिया।
क्या अब पूरे खाड़ी देशों में फैल जाएगी जंग की आग?
इस हमले से अब पड़ोसी देशों में भी घबराहट फैल गई है। शुक्रवार को कुवैत के आसमान में 32 'संदिग्ध ड्रोन' मंडराते हुए देखे गए, जिससे वहां हड़कंप मच गया। वहीं, इराक की राजधानी बगदाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने भी अपने नागरिकों को अलर्ट रहने को कहा है। वहां भी ड्रोन हमले का बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
ईरान ने कुवैत और बहरीन को बनाया निशाना
दूसरी ओर अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत पर मिसाइलें और ड्रोन दाग दिए हैं। इन दोनों देशों में अमेरिकी सेना के बड़े ठिकाने हैं। दरअसल, रणनीतिक रूप से बेहद खास होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बाद दोनों देशों के बीच हुआ शांति समझौता पूरी तरह टूट गया है। अब अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपने हमलों का दायरा बहुत बढ़ा दिया है। अमेरिकी सेना ने न सिर्फ दक्षिणी ईरान, बल्कि पहली बार राजधानी तेहरान और मिसाइल हब माने जाने वाले सेमनान प्रांत को भी निशाना बनाया है। इस भीषण सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में हाहाकार मच गया है।
मनोरंजन Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट 27 अगस्त 2026 को 07:46 am बजे Hyderabad Musi Riverfront Project: हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी को अब नए रूप में विकसित करने की तैयारी है. तेलंगाना सरकार ने नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र पर काम होगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बनाई जाएंगी. इसके साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया और पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे. बापू घाट को परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जहां गांधी सरोवर, स्टैच्यू ऑफ पीस, संग्रहालय, वेलनेस विलेज और हैंडलूम सेंटर जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट से पर्यटन, कनेक्टिविटी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twit...
मनोरंजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड 27 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे {"_id":"6a8fa114026084713d035449","slug":"toxic-box-office-collection-day-1-know-awarapan-and-batwara-2-earnings-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
गूगल में
+ फ़ॉलो करें
...
मनोरंजन Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे 27 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे Toxic Box Office Collection Day 1: यश की फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही शाहरुख खान और रणबीर सिंह की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखना होगा कि फिल्म को रिव्यूज आने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram 📌 संबंधित खबरें हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत 'बच्चियों के बुर्का पहनने पर क्यों चुप राहुल?', बोलीं कंगना प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें