कोरोना इज बैक! आंध्र के बाद अब मुंबई में मिला मरीज, जानें कैसे करें बचाव

स्वास्थ्य

कोरोना इज बैक! आंध्र के बाद अब मुंबई में मिला मरीज, जानें कैसे करें बचाव

13 जुलाई 2026 को 09:47 am बजे
कोरोना इज बैक! आंध्र के बाद अब मुंबई में मिला मरीज, जानें कैसे करें बचाव

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. पहले आंध्र प्रदेश और अब मुंबई से आ रहे मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक इसकी चपेट में आ रहे हैं, जिसके चलते कोरानो वायरस का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है.

पिछले कुछ हफ्तों में आंध्र प्रदेश में कोरोना से अब तक दो मौतें हो चुकी हैं. वहीं, फिलहाल राज्य में कोरोना के 8 एक्टिव केस रिकॉर्ड किए गए हैं. जबकि मुंबई से भी कोरोना वायरस का एक मामला सामने आया है.

हाल ही में आंध्र प्रदेश के कडप्पा में कोरोना वायरस के कारण 46 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. कडप्पा के मासापेटा इलाके का रहने वाला ये व्यक्ति कोरोना वायरस से बुरी तरह जूझ रहा था.

मृतक को सांस लेने में बहुत तकलीफ और तेज खांसी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में जब मरीज का एक्स-रे किया गया, तो पता चला कि वायरस की वजह से उसके दोनों फेफड़े पूरी तरह खराब हो चुके थे और उसे गंभीर निमोनिया हो गया था.

मुंबई में भी कोरोना की एंट्री हो गई है. सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट रहे जान ने 12 जुलाई को खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये जानकारी दी. वो इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और अपना इलाज करा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कोरोना रिटर्न्स! दोनों फेफड़े पूरी तरह खराब, आंध्र प्रदेश में 46 साल के शख्स की हुई तड़प-तड़प कर मौत

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे