बंगाल में नाबालिग का शव मिलने के बाद हिंसा, आगजनी के बाद आरोपी की ले ली जान

राष्ट्रीय समाचार

बंगाल में नाबालिग का शव मिलने के बाद हिंसा, आगजनी के बाद आरोपी की ले ली जान

06 जुलाई 2026 को 09:33 am बजे
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की का शव तालाब से मिलने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया. पुलिस को आशंका है कि लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई. घटना से नाराज लोगों ने मामले में संदिग्ध एक व्यक्ति को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस अब नाबालिग की मौत और संदिग्ध की भीड़ द्वारा की गई हत्या, दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है. इस मामले को लेकर बंगाल में राजनीति भी तेज हो गई है.
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आम्रपाली सेंचुरियन पार्क में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

14 साल से व्हीलचेयर पर जिंदगी जी रहा था हॉलीवुड का ये एक्टर, 80 साल की उम्र में हुआ निधन

अरंडी तेल से लेकर नारियल तेल तक, दाढ़ी बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए