मां के शव को छत पर रखकर घंटों बैठा रहा परिवार, महाराष्ट्र में बाढ़ से भयावह हालात

राष्ट्रीय समाचार

मां के शव को छत पर रखकर घंटों बैठा रहा परिवार, महाराष्ट्र में बाढ़ से भयावह हालात

11 जुलाई 2026 को 01:38 pm बजे
मां के शव को छत पर रखकर घंटों बैठा रहा परिवार, महाराष्ट्र में बाढ़ से भयावह हालात
मां के शव को छत पर रखकर घंटों बैठा रहा परिवार, महाराष्ट्र में बाढ़ से भयावह हालात
पालघर मां के शव को छत पर रखकर बैठा रहा परिवार
  • महाराष्ट्र के पालघर में भारी बारिश के बाद बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ.
  • पालघर में एक परिवार अपने मां के शव को लेकर 4 घंटे तक घर की छत पर बैठा रहा.
  • बाढ़ का पानी घर में घुसने की वजह से छत मां के शव को लेकर छत पर गया परिवार.
पालघर:

महाराष्ट्र के पालघर जिले में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. देवीपाड़ा इलाके में भी बाढ़ ने रौद्र रूप धारण कर लिया था. जहां से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है. जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया. मूसलाधार बारिश और विनाशकारी बाढ़ के बीच एक बेबस परिवार को अपनी मृत मां के शव को पानी में बहने से बचाने के लिए उसे घर की लोहे की छत पर लेकर 4 घंटे तक बैठा रहा. पूरा परिवार लाश के सामने घुटने टेककर बैठा रहा और मदद की गुहार लगाता रहा. बाद में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और परिवार को सुरक्षित रेस्क्यू किया. 

पालघर में बारिश के बीच हुई महिला की मौत 

दरअसल, पालघर के निचले इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है. केलवे और मंडलपाड़ा समेत कई गांव पूरी तरह से पानी-पानी हो चुके थे. इस बीच एक स्थानीय बुजुर्ग महिला अनुसया मनोहर लीला की अचानक मौत हो गई. एक तरफ पूरा परिवार शोक में था. दूसरी तरफ बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ता जा रहा था. पानी उनके घर में घुसने लगा ऐसे में परिवार के सामने दोहरी चुनौती थी. एक तरफ खुद की जान भी बचाना था और दूसरी तरफ मां के पार्थिव शरीर को भी सुरक्षित रखना था. पानी में शव बह ना जाए इस डर से परिवार के सदस्यों ने भारी मशक्कत के बाद मृत देह को घर की टीन की छत पर पहुंचाया और सभी छत पर चढ़ गए. 

ये भी पढ़ेःं यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार, दिल्ली में रिमझिम फुहार, 18 राज्यों में IMD अलर्ट, आज का मौसम

4 घंटे तक छत पर बैठा रहा परिवार 

परिवार के सदस्य एक तरफ अपनी प्रियजन के मृत शरीर को संभाले हुए थे और दूसरी तरफ उफनते पानी से खुद की जान बचाने की जद्दोजहद कर रहे थे. इस खौफनाक स्थिति में उन्हें करीब 4 घंटे तक छत पर ही बैठना पड़ा था. कुदरत का कहर ऐसा था कि बाढ़ के पानी ने मृतका की अंतिम यात्रा और उनके अंतिम संस्कार का रास्ता भी पूरी तरह से रोक लिया था. पानी उतरने के बाद ही किसी तरह आगे की प्रक्रिया संभव हो सकी. 

इतना भयानक संकट आने और जीवन-मरण की स्थिति पैदा होने के बावजूद. अब तक प्रशासन की ओर से देवीपाड़ा के किसी भी बाढ़ प्रभावित परिवार को कोई भी सरकारी मदद या राहत सामग्री नहीं पहुंची है. ऐसे में ग्रामीणों में गुस्सा नजर आ रहा है. बता दें कि महाराष्ट्र में लगातार बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं. कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है.

ये भी पढ़ेंः मुंबई के बाद सूरत की सड़कों पर सैलाब, 47 की मौत, 184 इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palghar News, Palghar Flood, Maharashtra Floods, Maharashtra Floods News
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।