घर पर बनाएं खट्टी-मीठी कच्चा आम कैंडी, हर कोई करेगा पसंद

राजनीति

घर पर बनाएं खट्टी-मीठी कच्चा आम कैंडी, हर कोई करेगा पसंद

15 जुलाई 2026 को 07:25 am बजे
घर पर बनाएं खट्टी-मीठी कच्चा आम कैंडी, हर कोई करेगा पसंद

Kacche Aam Ki Candy Recipe: गर्मियों का मौसम हो और कच्चे आम का खट्टा-मीठा स्वाद न मिले, ऐसा कैसे हो सकता है! अगर आप भी गर्मी के मौसम में कच्चे आम खाना और उनसे बनी नई-नई चीजें ट्राई करना पसंद करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आप इस मौसम उससे टेस्टी-टेस्टी खट्टी-मीठी मैंगो कैंडी या मैंगो टॉफी बना सकते हैं. ये टॉफी या कैंडी इतनी जबरदस्त बनती है कि गारंटी है इसका चटपटा स्वाद न केवल बच्चों को बल्कि बड़ों को भी खूब पसंद आएगा.

खास बात ये है कि इसे घर पर बहुत ही आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है और एक बार बनाकर कई दिनों तक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर भी किया जा सकता है. शाम की हल्की-फुल्की क्रेविंग हो या सफर के दौरान कुछ टेस्टी खाने का मन, ये घर की कच्चे आप की कैंडी हर मौके के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

बनाने का तरीका:1. कच्चे आम की कैंडी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आमों को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.2. टुकड़ों को काटने के बाद उन्हें मिक्सर जार में डालें. इसके बाद इसमें पुदीने की पत्तियां और थोड़ा-सा पानी डालकर बारीक पेस्ट तैयार कर लें.3. एक प्लेट या ट्रे पर हल्का-सा घी लगाकर पहले से ग्रीस कर लें, ताकि मिश्रण आसानी से निकल सके.4. एक पैन में आम का पल्प, चीनी, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, काला नमक और साधारण नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसे मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं.5. करीब 15-20 मिनट तक या तब तक पकाएं, जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर पैन छोड़ने न लगे. गाढ़ा होने में कितना टाइम लगेगा ये इस बात पर निर्भर करेगा कि आम के पल्प में कितना पानी है.6. तैयार मिश्रण को तुरंत ग्रीस की हुई प्लेट में फैलाकर बराबर कर दें. अब इसे 2 दिनों तक सूखने और अच्छी तरह सेट होने के लिए छोड़ दें.7. जब मिश्रण पूरी तरह सूख जाए, तब इसे छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें.8. आखिर में हर कैंडी को दानेदार या पिसी चीनी और थोड़ा-सा चाट मसाला लगाकर कोट कर दें. आपकी स्वादिष्ट खट्टी-मीठी कच्चे आम की कैंडी तैयार है.

स्टोरेज टिप: कैंडी पूरी तरह सूखने के बाद इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें. इससे इसका स्वाद और ताजगी लंबे समय तक बनी रहेगी.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे