सपने में मृत व्यक्ति का आना शुभ या अशुभ, क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
सपने में मृत व्यक्ति का आना शुभ या अशुभ, क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Dream Astrology: यदि आपने भी कभी अपने किसी प्रियजन, करीबी दोस्त या रिश्तेदार को खोया है, तो संभव है कि वह आपको सपनों में जरूर दिखाई दिया हो. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसे सपने आखिर क्यों आते हैं?
हिंदू शास्त्रों में हर सपने का एक विशेष अर्थ बताया गया है. यहां तक कि सपनों पर आधारित एक पूरा शास्त्र मौजूद है, जिसे स्वप्न शास्त्र कहा जाता है. इसी स्वप्न शास्त्र में हमें ऐसे सपनों के संकेत और उनके अर्थ विस्तार से मिलते हैं.
यदि कोई व्यक्ति बीमारी से मृत्यु को प्राप्त हुआ हो और वह सपने में स्वस्थ दिखाई दे. तो यह संकेत होता है कि उसका पुनर्जन्म किसी अच्छे स्थान पर हो चुका है. इसे आश्वासन स्वप्न कहा जाता है. ऐसे में आपको चिंता छोड़कर आगे बढ़ जाना चाहिए.
यदि किसी स्वस्थ व्यक्ति की अचानक मृत्यु हुई हो और वह सपने में बीमार दिखाई दे, तो यह संकेत है कि उसकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है. यदि आपको उस इच्छा का अंदाजा हो, तो उसे पूरा करने का प्रयास जरूर करें. ऐसा करने से उसकी आत्मा को शांति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है.
अगर आप किसी जीवित व्यक्ति को सपने में मृत देखते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका अर्थ उल्टा होता है यानी उस व्यक्ति की आयु बढ़ने वाली है.
यदि मृत परिजन सपने में आते हैं लेकिन कुछ कहते नहीं, तो यह संकेत है कि वे आपको किसी बात के लिए सावधान करना चाहते हैं. संभव है कि आप कोई गलत कदम उठाने वाले हों.
यदि मृत परिजन सपने में आशीर्वाद देकर जाएं, तो यह सफलता का संकेत है. लेकिन यदि वे उदास या नाराज दिखें, तो समझ जाएं कि आपका कोई निर्णय गलत हो सकता है.
अगर आपको लगे कि मृत परिजन भूखे हैं या उनके पास जूते नहीं हैं तो इसका मतलब है कि वे आपसे कुछ मांग रहे हैं. ऐसी स्थिति में उनकी इच्छा के अनुसार वस्तु का दान करें, और मन ही मन उन्हें समर्पित करें.
अगर वे घर में या आसपास दिखें, तो इसका अर्थ है कि उनका मोह अभी भी परिवार से जुड़ा हुआ है. ऐसे में अमावस्या के दिन पितरों के नाम दान करें, और गाय को रोटी खिलाएं.
सपने में शव यात्रा देखना अशुभ नहीं होता है. यह संकेत देता है कि आपकी मनोकामनाएं जल्द पूरी होने वाली हैं.
यदि मृत व्यक्ति गुस्से में दिखे, तो वह आपसे कुछ चाहता है. अगर वह रोता हुआ दिखाई दे तो भी यह शुभ संकेत माना जाता है कि यह आपके जीवन में आने वाले अच्छे समय की ओर इशारा करता है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें