वॉट्सऐप के यूजरनेम फीचर पर बवाल, देसी कंपनी नहीं देगी ये फीचर
वॉट्सऐप के यूजरनेम फीचर पर बवाल, देसी कंपनी नहीं देगी ये फीचर

वॉट्सऐप के यूजरनेम फीचर पर मचे बवाल के बीच अब एक भारतीय मैसेजिंग ऐप ने बड़ा फैसला लिया है. जोहो के को-फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने कंफर्म किया है कि है कि भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai ने यूजरनेम बेस्ड अकाउंट के फीचर को अभी ड्रॉप कर दिया है.
दरअसल, मेटा का इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप पर यूजरनेम बेस्ड अकाउंट को रोलआउट किया जाना है, जिसके लिए कंपनी ने यूजरनेम रिजर्व करने का ऑप्शन दिया था और कंपनी का कहना है कि वह इस साल के अंत तक यूजरनेम फीचर रोलआउट करेगी.
इस फीचर को लेकर सरकार ने बुधवार को मेटा को नोटिस भेजा और अभी इस रोलआउट को रोकने को कहा. साथ ही 3 दिनों के अंदर जवाब देने का निर्देश भी दिया है.
यूजरनेम बेस्ड फीचर को लेकर सरकार ने साइबर ठगी के खतरे को लेकर आशंका जाहिर की है. यूजरनेम से लोगों के बीच में कंफ्यूजन हो सकती है और फर्जी नाम का इस्तेमाल करके साइबर ठग लोगों को चूना लगा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: WhatsApp के बाद सरकार ने Telegram को भेजा नोटिस, यूजरनेम फीचर पर मचा है बवाल
We will be disabling the user name based account feature in Arattai, to comply with the regulatory change. Thank you 🙏
को-फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है कि नियमों में हुए बदलाव का पालन करने के लिए Arattai में यूजरनेम-आधारित अकाउंट फीचर को बंद कर देंगे.
यूजरनेम बेस्ड अकाउंट को पहचानना मुश्किल हो सकता है. मिलती जुलते यूजरनेम का इस्तेमाल करके साइबर ठग लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: WhatsApp की सफाई, यूजरनेम फीचर से नहीं बढ़ेंगे फ्रॉड, कंपनी ने दिए 7 जवाब
हालांकि वॉट्सऐप ने अपने बयान में बताया है कि सेलिब्रिटी और पब्लिस स्पेस में पॉपुलर लोगों के यूजरनेम को रिजर्व रखा गया है. वॉट्सऐप ने ऑफिशयल अकाउंट से X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके बताया है कि यूजरनेम एक ऑप्शनल सर्विस है. इसको लेना या न लेना पूरी तरह से यूजर पर निर्भर करता है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें