ईरान का बदला, कुवैत में ड्रोन-मिसाइल अटैक, बहरीन में बजे सायरन

दुनिया

ईरान का बदला, कुवैत में ड्रोन-मिसाइल अटैक, बहरीन में बजे सायरन

08 जुलाई 2026 को 08:41 am बजे
ईरान का बदला, कुवैत में ड्रोन-मिसाइल अटैक, बहरीन में बजे सायरन

अमेरिका और ईरान के बीच फिर बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी देश बहरीन ने पूरे देश में चेतावनी वाले सायरन चालू कर दिए हैं और लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है. इसके अलावा बहरीन के गृह मंत्रालय ने एक बेहद जरूरी और आधिकारिक सुरक्षा एडवाइजरी जारी करते हुए जनता से हर हाल में शांति बनाए रखने और केवल आधिकारिक सरकारी चैनलों के माध्यम से ही लगातार अपडेट का पालन करने की अपील की है. दरअसल, अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ मंगलवार देर रात से शुरू किया ऑपरेशन बुधवार सुबह तक चला. इस दौरान अमेरिकी सेना ने आईआरजीसी के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की. ये कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार चल रहा है. अमेरिकी सेना के मुताबिक, इन हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, तटीय रडार स्टेशन, एंटी-शिप मिसाइल लॉन्चर, ड्रोन लॉन्च साइट और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की 60 से ज्यादा तेज स्पीड बोट्स को निशाना बनाया गया. इसके अलावा बंदर अब्बास, केश्म द्वीप और सीरिक के आसपास मौजूद कई सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए. बंदर अब्बास में शहीद हक्कानी पोर्ट पर भी हमला किया गया है.

बहरीन के गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी इसके बाद बहरीन के गृह मंत्रालय ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. आधिकारिक सुरक्षा एडवाइजरी के अनुसार, देश के सभी हिस्सों में एक साथ अलार्म सायरन को एक्टिवेट (सक्रिय) कर दिया गया है. इस अप्रत्याशित घटना के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. सरकार ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों से बचने को कहा है.

मंत्रालय ने अपनी जारी एडवाइजरी में स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सभी नागरिक और बहरीन में रह रहे निवासी पूरी तरह शांत रहें. लोग बिना किसी देरी के अपने नजदीकी सबसे सुरक्षित स्थान या शेल्टर (आश्रय) की ओर बढ़ें. इसके साथ ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों से केवल आधिकारिक स्रोतों से आने वाली सूचनाओं पर ही भरोसा करने का आग्रह किया गया है.

बहरीन के अलावा ईरान ने कुवैत को निशाना बनाते हुए ड्रोन-मिसाइल अटैक किया है. कुवैत की सेना ने भी इस हमले की पुष्टि की है. सेना ने बताया कि कुवैत का एयर डिफेंस सिस्टम इस वक्त दुश्मन देश की ओर से दागी जा रहीं मिसाइल और ड्रोन को इंटरसेप्ट कर रहा है.

تتصدى حالياً الدفاعات الجوية الكويتية لهجمات صاروخية وطائرات مسيرة معادية. تنوه رئاسة الأركان العامة للجيش أن أصوات الانفجارات إن سمعت فهي نتيجة اعتراض منظومات الدفاع الجوي للهجمات المعادية. يرجى من الجميع التقيد بتعليمات الأمن والسلامة الصادرة عن الجهات المختصة.… pic.twitter.com/nhXrpThL4T

सेना के जनरल स्टाफ ने उल्लेख किया है कि यदि विस्फोट की आवाजें सुनाई देती हैं तो वो एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा शत्रुतापूर्ण हमलों को रोकने का परिणाम हैं. सेना ने नागारिकों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील करते  हुए कहा कि सभी से अनुरोध है कि वह संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे