'मिशन बुंदेलखंड' पर सीएम योगी, कामदगिरि परिक्रमा में बंदरों को खिलाया चना, क्यों अहम है चित्रकूट दौरा

स्वास्थ्य

'मिशन बुंदेलखंड' पर सीएम योगी, कामदगिरि परिक्रमा में बंदरों को खिलाया चना, क्यों अहम है चित्रकूट दौरा

09 जुलाई 2026 को 09:36 am बजे
'मिशन बुंदेलखंड' पर सीएम योगी, कामदगिरि परिक्रमा में बंदरों को खिलाया चना, क्यों अहम है चित्रकूट दौरा
'मिशन बुंदेलखंड' पर सीएम योगी, कामदगिरि परिक्रमा में बंदरों को खिलाया चना, क्यों अहम है चित्रकूट दौरा
सीएम योगी ने की कामदगिरि परिक्रमा
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा की है.
  • इस दौरान उन्होंने रास्ते में बंदरों को चना खिलाया और हनुमान मंदिर में जाकर दर्शन किए.
  • सीएम योगी का यह बुंदेलखंड दौरा अहम माना जा रहा है.
चित्रकूट:

सीएम योगी ने गुरुवार को सुबह चित्रकूट के प्रसिद्ध कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा की है. पैदल पांच किलोमीटर की परिक्रमा के दौरान बरहा स्थित हनुमान मंदिर में पूजा भी की और रास्ते में बंदरों को चना भी खिलाया. कामदगिरि की परिक्रमा 5 किलोमीटर की होती है, जिसे लगभग एक से डेढ़ घंटे में पूरा किया जाता है. सीएम ने सुबह ही यात्रा शुरू कर दी थी. चित्रकूट और बांदा जिले का उनका दौरा अहम माना जा रहा है. आज बांदा जिले को वह 709 करोड़ रुपए की सौगात देंगे. आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सीएम योगी का बुंदेलखंड दौरा अहम माना जा रहा है. 

बुंदेलखंड का होगा विकास: सीएम योगी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया 'परिश्रम, पराक्रम और प्रगति की पहचान बुंदेलखंड की वीरभूमि बांदा से आज जनकल्याण और विकास की यात्रा को नई ऊर्जा मिलेगी. बांदा और बबेरू विधान सभा क्षेत्रों में 710 करोड़ से अधिक लागत की 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास होगा. इसके अलावा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को नियुक्ति-पत्र, स्वीकृति-पत्र, चेक, आयुष्मान और मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड, आवास की चाबी, टूल किट का भी वितरण किया जाएगा. समृद्ध आधारभूत संरचना, सशक्त नागरिक और अंत्योदय के संकल्प के साथ आगे बढ़ता बुंदेलखंड 'विकसित उत्तर प्रदेश' की नई तस्वीर गढ़ रहा है.'

क्यों अहम है सीएम योगी का दौरा 

सीएम योगी मिशन बुंदेलखंड पर हैं. चित्रकूट और बांदा का उनका दो दिवसीय दौरा आने वाले विधानसभा चुनावों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है. यूपी की राजनीति में 19 विधानसभा और 4 लोकसभा सीटों वाला बुंदेलखंड बड़ा राजनीतिक केंद्र माना जाता है. अयोध्या और काशी के विकास के बाद अब बीजेपी चित्रकूट को भगवान राम की तपोभूमि के रूप में विकसित करने की तैयारी में है. ऐसे में  सीएम योगी ने कामदगिरि की परिक्रमा और बरहा हनुमान मंदिर में पूजा करके इस काम में तेजी आने के संकेत दिए हैं. बताया जा रहा है कि सरकार जल्द ही परिक्रमा मार्ग के काम में तेजी लाएगी.

कामदगिरि परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिए पहाड़ी में 562.5 करोड़ के कॉरिडोर निर्माण और तुलसी स्मारक के विकास से यहां अयोध्या और काशी की तर्ज पर तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है. ऐसे में बुंदेलखंड को मिली यह सौगात अहम मानी जा रही है. 

ये भी पढ़ेंः टेंट-शामियाना पर 36 करोड़ खर्च, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में 125 करोड़ के व्यय की जांच करेगी एसआईटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi Adityanath, Kamadgiri Mountain, UP Politics
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।