काशी विश्वनाथ मंदिर में गोली चलने से हड़कंप, तीन लोग घायल

धर्म

काशी विश्वनाथ मंदिर में गोली चलने से हड़कंप, तीन लोग घायल

04 जुलाई 2026 को 08:02 am बजे
काशी विश्वनाथ मंदिर में गोली चलने से हड़कंप, तीन लोग घायल

धर्मनगरी काशी के सबसे हाई-सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. शनिवार सुबह मंदिर के गेट नंबर 4B पर तैनात PAC के एक सिपाही की सरकारी बंदूक से अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई.

गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई. वहां मौजूद तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं. राहत की बात यह रही कि गोली सीधे किसी को नहीं लगी. घटना के तुरंत बाद सुरक्षा में तैनात अन्य अधिकारियों और पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला.

फायरिंग की इस घटना पर वाराणसी में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा ने बताया, "आज सुबह ड्यूटी पर उपस्थित हमारे PSC के जवान के द्वारा भीड़-भाड़ को हटाया जा रहा था उसी दौरान नंदू फारिया गली में अचानक से एक्सीडेंटल फायरिंग हुई जिसका प्रभाव ये रहा कि आस-पास जो पत्थर या गिट्टी पड़ी थी उसके टुकड़े पास ही मौजूद 3 फूल विक्रेताओं को लग गए. उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया. इमरजेंसी मेडिकल टीम द्वारा उनका परीक्षण किया गया...'

यह भी पढ़ें: वाराणसी में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल या मजबूरी? कॉरिडोर के रास्ते में आईं मस्जिदों को खुद तोड़ने आगे आए मुस्लिम समाज के लोग

उन्होंने आगे कहा कि ' दो लोगों के हाथ में हल्की चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार दे दिया गया है. ज्यादा चोटें नहीं आई हैं. उन्हें परीक्षण के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. शेष एक्सीडेंटल आगजनी की घटना के बारे में संबंधित अधिकारियों को बता दिया गया है... भीड़-भाड़ को हटाते समय ये हादसा हुआ है... जो आवश्यक और बेहतर व्यवस्था होगी उसके लिए काम किए जाएंगे... प्रत्यक्ष कोई फायरिंग की घटना नहीं हुई है..."

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे