'हम दिखावा नहीं करते हैं' सनी-बॉबी संग रिश्ते पर बोलीं हेमा मालिनी

धर्म

'हम दिखावा नहीं करते हैं' सनी-बॉबी संग रिश्ते पर बोलीं हेमा मालिनी

07 जुलाई 2026 को 09:40 am बजे
'हम दिखावा नहीं करते हैं' सनी-बॉबी संग रिश्ते पर बोलीं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा हैं. उन्होंने अपने अभिनय और काम से सिनेमा की दुनिया में अलग पहचान बनाई है. उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही है. धर्मेंद्र के निधन के बाद उन्होंने पहली बार अपने रिश्तों पर बात की. हेमा मालिनी से पूछा गया कि उनके लिए धर्मेंद्र का आखिरी मैसेज क्या था. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या जवाब दिया.

देलोल परिवार में दरार? हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने कहा कि मुझे धर्मेंद्र जी ने कहा था कि चाहें कुछ हो जाए परिवार के साथ रहो. कितना भी काम हो, लेकिन परिवार को पहले रखना है. उन्होंने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर भी बात की. हेमा मालिनी ने कहा कि सनी और बॉबी बहुत अच्छे लड़के हैं. बॉबी बहुत अच्छा है. हम हमेशा साथ हैं. हम लोग पब्लिसिटी नहीं करते हैं. हम दिखावा नहीं करते हैं. हम आपस में बहुत अच्छे से रहते हैं. अंदर से हमारा एक जुड़ाव है. हम हैप्पी फैमिली हैं.

हेमा मालिनी ने कहा कि धरम जी कभी अपनी पर्सनल लाइफ को बाहर लाना पसंद नहीं करते थे.

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं हेमा मालिनी  इस इंटरव्यू में हेमा मालिनी से पूछा गया कि एक समय पर वो इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार थीं.  इस पर उन्होंने कहा कि किसने कहा ये. मुझे बहुत छोटा अमाउंट मिलता था. डायरेक्ट-प्रोड्यूसर मुझे पसंद करते थे. लेकिन मैंने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया है. जैसे-जैसे नाम होता है वो थोड़े-थोड़े आपके पैसे बढ़ाते जाते हैं.  वो वैसी रकम नहीं देते थे, जैसे कि आज सब लोगों को मिलता है. हम लोगों को इतना भी नहीं मिलता.

हेमा मालिनी ने साफ कर दिया कि ना तो उनके घर में किसी तरह की दरार है ना ही उन्होंने फिल्मों के लिए मोटी रकम वसूली है. हेमा मालिनी ने जिस तरह सनी और बॉबी की तारीफ की. वो देखकर फैन्स का मन खुश हो गया है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे