मिक्सर में भूलकर भी न पीसें ये चीजें, मोटर हो सकती है जाम

राजनीति

मिक्सर में भूलकर भी न पीसें ये चीजें, मोटर हो सकती है जाम

15 जुलाई 2026 को 07:54 am बजे
मिक्सर में भूलकर भी न पीसें ये चीजें, मोटर हो सकती है जाम

मिक्सर ग्राइंडर आज लगभग हर किसी की रसोई में मौजूद है. ये रसोई में रखी सबसे जरूरी मशीन बन चुका है. चटनी बनानी हो, मसाले पीसने हों या फिर शेक तैयार करना हो, ज्यादातर काम इससे मिनटों में हो जाते हैं. लोगों को लगता है कि ये सभी चीजों को आसानी से पीस देता है. यही वजह है कि कई लोग बिना सोचे-समझे हर चीज मिक्सर में डाल देते हैं. लेकिन कई बार उनकी यही आदत उनके मिक्सर को नुकसान पहुंचा देती है और उनके हजारों रुपये भी खर्च करा देती है.   ज्यादातर चीजों को आसानी से पीसने वाला मिक्सर कुछ चीजों को पीसने के लिए डालने से खराब हो सकता है. जी हां, कुछ चीजे ऐसी भी हैं जिन्हें मिक्सर में पीसना आपकी मशीन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. कुछ खाने की चीजें ऐसी होती हैं, जो ब्लेड पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालती हैं जबकि कुछ मोटर को ओवरलोड कर देती हैं. ऐसे में अगर बार-बार इन चीजों को मिक्सर में पीसने गलती की जाए तो मशीन जल्दी खराब हो सकती है. आइए जानते हैं किन 9 चीजों को मिक्सर ग्राइंडर में पीसने से बचना चाहिए. 1. उबलती हुई गर्म चीजें: अगर आपने सूप, दाल या ग्रेवी, गैस से उतारते ही सीधे मिक्सर में डाल दी हैं, तो ये ना केवल मिक्सर के लिए बल्कि आपके लिए भी नुकसानदायक हो सकता है. गर्म भाप की वजह से जार के अंदर दबाव बढ़ जाता है और ढक्कन खुलने का खतरा रहता है. इसलिए किसी भी गर्म चीज को पहले थोड़ा ठंडा होने दें, फिर पीसें.

2. जरूरत से ज्यादा बर्फ: बहुत से लोग मिक्सर में बर्फ पीसते हैं. एक-दो बर्फ के टुकड़े पीसना ठीक है, लेकिन अगर जार पूरा बर्फ से भर देंगे तो ब्लेड और मोटर दोनों पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है. इससे मशीन की मोटर जाम तक हो सकती है.

3. बहुत ज्यादा सख्त मसाले: आजकल लोग सूखे मसाले भी घर पर मिक्सर में पीसने लगे हैं. लेकिन सूखी हल्दी, जायफल और दालचीनी जैसे मसाले काफी सख्त होते हैं. इन्हें एक साथ ज्यादा मात्रा में पीसने से ब्लेड अटक सकते हैं और मोटर पर भी जोर पड़ता है. बेहतर होगा कि इन्हें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पीसें.

4. मिक्सर में आटा गूंथना: कई लोग समय बचाने और हाथों को गंदा होने से बचाने के लिए मिक्सर में आटा गूंथ लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. गीला आटा ब्लेड के आसपास चिपक जाता है और मशीन जाम होने का खतरा बढ़ जाता है.

5. ज्यादा रेशेदार चीजें: अदरक के बड़े टुकड़े, कच्चे आम का छिलका, सेलेरी या मकई के छिलके जैसी रेशेदार चीजें आसानी से नहीं पिसती हैं. इनके रेशे ब्लेड में फंस सकते हैं, जिससे मिक्सर ठीक से काम नहीं करता है.

6. बिना पानी के ड्राई फ्रूट्स: अगर बादाम, काजू या दूसरे ड्राई फ्रूट्स को बिना पानी के ज्यादा मात्रा में पीसेंगे, तो वो आसानी से नहीं घूमेंगे. इससे मोटर पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ सकता है. जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाएं या कम मात्रा में पीसें.

7. ज्यादा तेल छोड़ने वाले बीज: तिल, मूंगफली और कुछ दूसरे बीज ज्यादा देर पीसने पर तेल छोड़ने लगते हैं. इससे पेस्ट गाढ़ा और चिपचिपा हो जाता है, जो ब्लेड को जाम कर सकता है. इन्हें कम मात्रा में और बीच-बीच में रोककर पीसें.

8. एक साथ बहुत ज्यादा सूखा अनाज: अगर चावल, गेहूं या बाजरा जैसी चीजें एक बार में बहुत ज्यादा डाल देंगे, तो मशीन पर काफी दबाव पड़ता है. इससे मिक्सर हिलने लगता है और मोटर भी जल्दी खराब हो सकती है. इसलिए हमेशा थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ही अनाज पीसें.

9. बहुत सख्त चीजें: गन्ना, नारियल का सख्त छिलका या बड़े जमे हुए टुकड़े नॉर्मल मिक्सर ग्राइंडर में पीसना ठीक नहीं होता है. इन्हें पीसने की कोशिश करने से ब्लेड टूट सकते हैं या मोटर खराब हो सकती है. ऐसी चीजों के लिए अलग मशीन का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे