गौरव को पहली नजर में दिल दे बैठी थीं आकांक्षा, जानें लव स्टोरी

राजनीति

गौरव को पहली नजर में दिल दे बैठी थीं आकांक्षा, जानें लव स्टोरी

03 जुलाई 2026 को 08:50 am बजे
गौरव को पहली नजर में दिल दे बैठी थीं आकांक्षा, जानें लव स्टोरी

टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स में गिने जाने वाले गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी 10 साल के सफर के बाद अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है. हाल ही में 'लॉकअप 2' में एक्ट्रेस आकांक्षा ने खुलासा किया कि वो और बिग बॉस 19 विजेता एक्टर गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है.

आकांक्षा ने कहा कि उनके और गौरव के बीच कोई कड़वाहट नहीं है, लेकिन दोनों का भविष्य और जीवन को लेकर नजरिया बहुत अलग है. इस खुलासे के बाद से दोनों के फैंस बहुत शॉक्ड हैं और एक बार फिर उनकी खूबसूरत लव स्टोरी को याद कर रहे हैं, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी. आज हम आपको गौरव और आकांक्षा की प्यारी सी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं.

इस प्यार भरे सफर की शुरुआत तब हुई थी जब गौरव और आकांक्षा पहली बार एक ऑडिशन के दौरान एक-दूसरे से मिले थे. बताया जाता है कि आकांक्षा ने जैसे ही गौरव को एक नजर देखा था, वैसे ही पसंद कर लिया था. वहीं, गौरव भी एक्ट्रेस की सादगी और मुस्कुराहट से अट्रैक्ट हुए थे. दोनों के दिल में जगी फीलिंग्स ने दोस्ती को जन्म दिया और धीरे-धीरे दोस्ती गहरी होती गई. जैसे-जैसे दोस्ती गहरी हुई, वैसे-वैसे दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया.

गौरव खन्ना आकांक्षा से करीब 9 साल बड़े हैं, लेकिन उम्र का ये फासला भी उनके रिश्ते में दीवार ना बन सका. दोनों ने कई इंटरव्यू में कहा था कि उनकी सोच और समझ इतनी अच्छी थी कि एज गैप कभी उनके लिए मायने नहीं रखता था. यही वजह थी कि उनका प्यार और रिश्ता लंबे समय तक मजबूत बना रहा.

दोनों ने प्यार का इजहार करने के बाद कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था. डेटिंग एंजॉय करने के बाद गौरव और आकांक्षा ने साल 2016 में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हिंदी रीति रिवाजों से शादी कर ली थी.

शादी के बाद दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और मजेदार वीडियो शेयर करते थे. टीवी इंडस्ट्री में उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था.

दोनों का प्यार हमेशा चर्चा में रहा, लेकिन गौरव और आकांक्षा ने कभी साथ में किसी टीवी शो में लीड जोड़ी के रूप में काम नहीं किया. इसके बाद भी ऑफस्क्रीन उनकी केमिस्ट्री हमेशा लाइमलाइट बटोरती रही. दोनों एक-दूसरे के काम को खुलकर सपोर्ट करते थे और कई इंटरव्यू में अपने रिश्ते को दोस्ती और भरोसे पर टिका बताते थे.

हाल ही में 'Lock Upp 2' में आकांक्षा ने बताया कि उनके रिश्ते में सबसे बड़ा मतभेद बच्चों को लेकर था. एक्ट्रेस के मुताबिक, गौरव पिता बनना चाहते थे, जबकि उन्हें कभी मां बनने की इच्छा नहीं रही. उन्होंने कहा कि उनमें मां बनने की भावना नहीं है और वो इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए खुद को तैयार नहीं मानतीं. यही मतभेद धीरे-धीरे उनके रिश्ते के खत्म होने की वजह बन गया.

आकांक्षा ने ये भी साफ किया कि उनके और गौरव के बीच किसी तरह की दुश्मनी या कड़वाहट नहीं है. दोनों आज भी एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और बातचीत भी होती है, लेकिन उन्होंने महसूस किया कि पति-पत्नी की तरह अब वे दोनों एक साथ नहीं रह सकते हैं. इसी समझदारी के साथ दोनों ने अलग होने का फैसला लिया.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे