आमिर खान की तीसरी शादी पर मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान, आमिर को 'लव जिहाद' का ब्रांड एंबेसडर बताया

राजनीति

आमिर खान की तीसरी शादी पर मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान, आमिर को 'लव जिहाद' का ब्रांड एंबेसडर बताया

13 जुलाई 2026 को 09:43 am बजे
आमिर खान की तीसरी शादी पर मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान, आमिर को 'लव जिहाद' का ब्रांड एंबेसडर बताया
नितेश राणे बोले- आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर तो नहीं बन गए? AIMIM नेता ने घेरा
आमिर खान की तीसरी शादी पर मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान
  • बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने हाल ही में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की.
  • आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज
  • महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने विवादित बयान दिया.

आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की निजी जिंदगी पर टिप्पणी करते हुए विवादित बयान दिया. इसपर अब AIMIM नेता वारिस पठान की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, 'ये मुसलमानों के प्रति नफरत और जहर को दर्शाता है. नितेश राणे जिहाद का मतलब नहीं जानते'

वारिस पठान का नितेश राणे पर तंज,  कहा- 'आप चार कर लो'

न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए बयन में वारिस पठान ने कहा कि आमिर खान ने तीन बार शादी की है... तो आप चार बार शादी कर लीजिए. आपको कौन रोक रहा है? आपको जलन क्यों हो रही है? उन्होंने कहा कि आमिर खान की पिछली पत्नियां, उनके बेटे, दामाद, दोस्त और उद्योगपति उनकी तीसरी शादी में शामिल हुए. किसी को कोई आपत्ति नहीं है, फिर भी आपको है. क्या आपको जलन हो रही है? अगर कोई व्यक्ति अपनी मर्जी से शादी करता है, तो आपको क्या समस्या है?..."

'नितेश राणे जिहाद का मतलब नहीं जानते'

AIMIM नेता ने नितेश राणे ने कहा कि कायदे-कानून के अंदर अगर एक इंसान अपनी पसंद से शादी करना चाहता है तो करेगा. आपको न 'जिहाद' का मतलब मालूम है, बस बकवासबाजी करनी है. आपकी बकवास से कोई फर्क नहीं पड़ता है.

नितेश राणे का विवादित बयान

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की तीसरी शादी पर विवादित बयान था. अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले नितेश राणे ने कहा था, 'क्या इसे ‘लव जिहाद' के एक उदाहरण के रूप में देखा जाना चाहिए? राणे ने कहा कि यह तय करना उनका काम नहीं है कि किसकी शादी में कौन जाए, लेकिन हिंदू समाज और खासकर युवाओं को यह सोचना चाहिए कि वे किन सेलिब्रिटीज को अपना आदर्श मान रहे हैं.

आमिर को 'लव जिहाद' का ब्रांड एंबेसडर बताया

मीडिया से बातचीत में राणे ने कहा था, 'किसके शादी में जाना चाहिए, उसका मेरे से संबंध नहीं. मगर जो हिंदू धर्म के युवा उन्हें सेलिब्रिटी मानते हैं, उन्होंने इनसे क्या प्रेरणा लेना चाहिए, इस बारे में सोचने का सच में वक्त आ गया है.' उन्होंने आगे कहा कि जब बड़े सेलिब्रिटी अपनी निजी जिंदगी से जुड़े फैसले लेते हैं, तो उसका समाज पर भी प्रभाव पड़ता है. राणे ने कहा कि हिंदू समाज को इस पर विचार करना चाहिए कि ऐसे लोगों को कितना समर्थन दिया जाना चाहिए. अपने बयान के दौरान नितेश राणे ने आमिर खान को 'लव जिहाद' का "ब्रांड एंबेसडर" बताते हुए कहा, 'हिंदू समाज और हिंदू युवाओं को, जो इनकी फिल्में देखते हैं, उन्हें सोच-समझकर ऐसे लोगों को बड़ा करना चाहिए.'

ये भी पढ़ें: कोलकाता एयरपोर्ट पर 136 साल पुरानी बांकरा मस्जिद में एंट्री बैन, नमाज पर भी लगी रोक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।