कपूर खानदान की बेटी की शादी, रो पड़ीं अंशुला, अर्जुन ने संभाला

राष्ट्रीय समाचार

कपूर खानदान की बेटी की शादी, रो पड़ीं अंशुला, अर्जुन ने संभाला

06 जुलाई 2026 को 09:35 am बजे
कपूर खानदान की बेटी की शादी, रो पड़ीं अंशुला, अर्जुन ने संभाला

कपूर खानदान में जश्न का माहौल है. बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर आज शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. 

शादी से पहले अंशुला के प्री-वेडिंग फंक्शन हुए. अंशुला को पहले मेहंदी लगी और फिर उनकी चूड़ा और कलीरे सेमेमनी हुई. 

अंशुला के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. पूरा कपूर खानदान एक साथ एक छत के नीचे जश्न मनाता नजर आया. 

बहन की शादी से पहले अर्जुन ने अपनी लाडली बहन अंशुला के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है. 

अर्जुन ने बहन अंशुला संग मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी से कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में अंशुला अपनी विदाई से पहले ही भाई के गले लगकर रोती नजर आईं. अर्जुन बहन को संभालते दिखे. 

जश्न की कुछ तस्वीरों में अर्जुन खुशी से नाचते-गाते हुए दिखाई दे रहे हैं. बहन का घर बसते देख वो काफी ज्यादा खुश हैं. 

दुल्हन अंशुला ने भी प्री-वेडिंग फंक्शन में अपनी बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर संग जमकर डांस किया. सभी खुशी से झूमते दिखे. 

बड़ी बहन अंशुला की शादी में खुशी और जाह्नवी कपूर ने भी अपने हाथों पर मेहंदी सजाई. अंशुला की शादी में दोनों बहनें काफी खुश हैं. 

बोनी कपूर भी अपनी लाडली बेटी पर प्यार लुटाते दिखे. एक तस्वीर में बोनी बेटी अंशुला को लाड करते हुए देखे जा सकते हैं. 

परिवार में खुशियों का माहौल है. अंशुला कपूर लंबी डेटिंग के बाद आज रोहन ठक्कर संग शादी करके नई जिंगदी की शुरुआत करने को तैयार हैं. 

 (All Photos: Instagram @anshulakapoor, @arjunkapoor)

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे