श्रेयस अय्यर की बहन को रंग-रूप के लिए ताने, हुईं इमोशनल

राष्ट्रीय समाचार

श्रेयस अय्यर की बहन को रंग-रूप के लिए ताने, हुईं इमोशनल

10 जुलाई 2026 को 08:40 am बजे
श्रेयस अय्यर की बहन को रंग-रूप के लिए ताने, हुईं इमोशनल

श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर पहले हफ्ते ही लॉकअप से बाहर हो चुकी हैं. शो से बाहर निकलने के बाद उन्होंने निजी जिंदगी को लेकर बात की. 

आईपीएल के दौरान श्रेष्ठा के एक वीडियो को लेकर काफी बवाल हुआ था. आईपीएल के दौरान उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया.   

उस विवाद पर बात करते हुए उन्होंने फिल्मीज्ञान के पॉडकास्ट में कहा- इतना हो गया था कि मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही थी.  

वो कहती हैं कि मुझे रेप की धमकियां मिल रही थीं. मेरे लुक्स को लेकर कहा गया. मेरे कैरेक्टर को लेकर बहुत सारी चीजें बोली गईं. मेरी बॉडी को लेकर बोला गया. 

 श्रेष्ठा ने कहा कि ये चीजें बताती हैं कि आपकी मानसिकता कैसी है. आप एक वीडियो को लेकर इतना कुछ कर सकते हो.   

वो कहती हैं कि चीजें यहां खत्म नहीं हुईं. क्योंकि मैंने इन चीजों को भाव देना बंद कर दिया. इसके बाद वो लोग मेरे वर्क प्लेस पर आने लगे. 

मैं दुबई में काम कर रही थी. मैं जिनके साथ काम कर रही थी, उन्हें तीन बजे कॉल जाता था. वहां कॉल करके गालियां देते थे. 

श्रेष्ठा अय्यर कहती हैं कि इसी निगेटिविटी की वजह से उनके भाई श्रेयस अय्यर सोशल मीडिया पर नहीं हैं. उनका अकाउंट उनकी टीम हैंडल करती है. 

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे