फिल्मों में फ्लॉप, 'अलायंस' से लाइमलाइट लूटेंगे सोहेल, बदलेगी इमेज?

मनोरंजन

फिल्मों में फ्लॉप, 'अलायंस' से लाइमलाइट लूटेंगे सोहेल, बदलेगी इमेज?

02 जुलाई 2026 को 09:10 am बजे
फिल्मों में फ्लॉप, 'अलायंस' से लाइमलाइट लूटेंगे सोहेल, बदलेगी इमेज?

कुणाल खेमू का रियलिटी शो अलायंस ओटीटी पर लोगों को काफी अच्छा लग रहा है. इसकी सीधी टक्कर नेटफ्लिक्स पर आ रहे एकता कपूर वाले रियलिटी शो लॉक अप 2 से हो रही है. मगर इसके बावजूद, अलायंस को भी अच्छी ऑडियंस मिल रही है. शो में हर हफ्ते कुछ नया होता दिखता है. बीते एपिसोड में रवि किशन शो से बाहर होते नजर आए थे. अब सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान इसमें हिस्सा लेने वाले हैं.

सोहेल खान बतौर वाइल्ड कार्ड इस शो में एंट्री लेंगे. कुछ दिनों पहले ही उनके रियलिटी शो से जुड़ने की खबर सामने आई थी, जिसे एक्टर-डायरेक्टर ने भी कंफर्म किया था. अलायंस शो में जाने से पहले सोहेल ने मीडिया से बातचीत में अपने गेम प्लान और पहचान पर बात की, जिसके साथ वो इसमें जाने वाले हैं. HT के अनुसार, सोहेल का कहना है कि वो शो के जरिए अपनी सलमान के भाई वाली इमेज बदलना चाहेंगे.

सोहेल ने कहा- शो में कोई फैमिली का नाम नहीं है जिस पर मैं टिक सकूं. कोई इंडस्ट्री की जोर-जबरदस्ती भी नहीं. यहां सिर्फ मैं हूं, मेरा दिमाग और मैं गेम कैसे खेलता हूं. अगर लोग जाते वक्त मेरी वो साइड देखकर जाएं जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा, तो बहुत अच्छी बात होगी. बिल्कुल यही वजह है कि मैं यहां इस शो पर आया हूं.

सोहेल ने आगे बिग बॉस और कुणाल के शो अलायंस में क्या फर्क है, उसपर बात की और बताया कि क्यों वो अलायंस में जाने के लिए तैयार हुए. एक्टर ने कहा- मैंने देखा है कि बिग बॉस में कितनी एनर्जी, ड्रामा और इमोशनल टोल लगता है. मैं हमेशा सोचता था कि ये सलमान भाई का स्पेस है, मेरा नहीं. उनका शो पर्सनैलिटी, झगड़ों और इमोशंस पर चलता है.

'लेकिन ये शो अलायंस बिल्कुल अलग है. ये दिमाग वाला खेल है, इसमें स्ट्रैटेजी है. लोगों को चुपके से हरा देना, बिना उन्हें ये पता चले कि उन्हें हराया गया है. ये चुनौती मुझे इतनी पसंद आई कि पहले कभी कुछ भी इतना नहीं पसंद आया.'

सोहेल पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं. ऐसे में जब उन्होंने ये बात अपने बड़े भाई सलमान खान को बताई, तो उनका रिएक्शन भी काफी अलग था. एक्टर ने बताया- सलमान भाई को ये बात काफी दिलचस्प लगी. फिर अचानक उन्होंने कहा कि क्या तुम्हें पक्का यकीन है कि तुम इसमें क्यों पड़ रहे हो? जैसा कि मैं उन्हें जानता हूं, ये बात एक साथ चेतावनी भी थी और आशीर्वाद भी. मैं इसे मान लेता हूं.

बात करें, द अलायंस शो की, तो इसमें टीवी और फिल्मी सितारों की भरमार है. उनके साथ-साथ सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स भी अपने टैलेंट को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. इस समय शो पर जिनकी सबसे ज्यादा चर्चा रही, वो रवि किशन और उनकी बेटी रीवा थीं. लेकिन चूंकि अब रवि किशन शो से बाहर हो गए हैं, तो रीवा कमजोर पड़ गई हैं. ऐसे में क्या अब उनका गेम बिगड़ जाएगा या वो और स्ट्रॉन्ग बन जाएंगी?

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे