ब्रेक के बाद दिल्ली में फिर बारिश की दस्तक, सुबह-सुबह बदला मौसम

राष्ट्रीय समाचार

ब्रेक के बाद दिल्ली में फिर बारिश की दस्तक, सुबह-सुबह बदला मौसम

20 जुलाई 2026 को 08:51 am बजे
ब्रेक के बाद दिल्ली में फिर बारिश की दस्तक, सुबह-सुबह बदला मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. एक तरफ जहां सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, तो वहीं साउथ दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखी जा रही हैं. मूलचंद इलाके में भी बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो रही है.

IMD के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार, 20 जुलाई को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दक्षिण दिल्ली के इलाकों जैसे साकेत, मालवीय नगर, लाजपत नगर, गौतम नगर, ओखला, वसंत कुंज और द्वारका क्षेत्र में सुबह से ही मौसम सुहावना है. आसमान में छाए बादलों के बीच कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट मौसम विभाग ने दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. येलो अलर्ट के तहत कुछ इलाकों में 50-60 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है. वहीं, तापमान में मामूली गिरावट आने के साथ उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे