कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का रेट

दुनिया

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का रेट

15 जुलाई 2026 को 08:31 am बजे
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का रेट
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, चेक करें अपने शहर का ताजा भाव
Petrol and Diesel Rate Today in India15 July:आज 15 जुलाई को पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं? पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर देख लें

Petrol, Diesel Prices On July 15:अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों पर दिखने लगा है. खाड़ी देशों में तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड का भाव 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट भी 80 डॉलर के पार बना हुआ है. इसका सीधा असर पेट्रोल और डीजल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर पड़ता है. हालांकि, भारत में सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह पेट्रोल-डीजल  की कीमतों में बदलाव  करती हैं.

हालांकि, राहत की बात यह है कि आज 15 जुलाई को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. ऐसे में टंकी फुल कराने से पहले जान लीजिए आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल किस भाव पर मिल रहा है

आज क्या है आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम?

भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल पिछले कई हफ्तों वाली ही बनी हुई हैं. दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. इसी तरह मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.12 रुपये और डीजल की कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है. अगर आप कोलकाता में रहते हैं, तो वहां पेट्रोल 113.43 रुपये और डीजल 99.78 रुपये प्रति लीटर के भाव पर उपलब्ध है. चेन्नई में पेट्रोल 107.75 रुपये और डीजल 99.57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि हैदराबाद में पेट्रोल का दाम 115.69 रुपये और डीजल का दाम 103.82 रुपये प्रति लीटर है. बेंगलुरु में आज पेट्रोल 110.93 रुपये और डीजल 98.79 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है.

तेल की क्वालिटी को लेकर सख्त रुख

सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल की क्वालिटी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच देश की प्रमुख सरकारी तेल कंपनियों ने सफाई दी है. इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL)ने कहा है कि उन्होंने पूरे देश में अपने पेट्रोल पंपों पर क्वालिटी टेस्ट बढ़ा दी है ताकि ग्राहकों को साफ और शुद्ध फ्यूल मिले. कंपनियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उन्होंने हजारों की संख्या में औचक निरीक्षण और क्वालिटी टेस्ट किए हैं. 

मिलावट के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

इंडियन ऑयल ने पिछले एक हफ्ते में करीब 10,000 औचक निरीक्षण और 8,500 से ज्यादा क्वालिटी टेस्ट किए हैं. वहीं, भारत पेट्रोलियम ने 3 जुलाई से 13 जुलाई के बीच 900 से ज्यादा पंपों पर जाँच की और मोबाइल लैब के जरिए सैम्पलिंग भी कराई. इसी तरह हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी 3,500 से अधिक रूटीन और औचक निरीक्षण किए हैं. तेल कंपनियों का कहना है कि वे मिलावट को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती हैं.

ऐसे करें पेट्रोल-डीजल की खराब क्वालिटी की शिकायत

सरकारी तेल कंपनियों ने ग्राहकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर आने वाली अधूरी और बिना पुष्टि वाली खबरों पर भरोसा न करें. उन्होंने बताया कि उनकी क्वालिटी कंट्रोल टीम लगातार फील्ड में मौजूद है और मोबाइल लैब के जरिए पेट्रोल-डीजल के नमूनों की जांच कर रही है. जांच के दौरान किसी भी पंप पर कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं पाई गई है.

अगर आपको फ्यूल की क्वालिटी को लेकर कोई भी शिकायत है, तो आप कंपनी के आधिकारिक कस्टमर केयर चैनल पर जाकर इसकी जानकारी दे सकते हैं. फिलहाल पेट्रोल पंपों पर फ्यूल की क्वालिटी को लेकर कंपनियां अपनी तरफ से पूरा इंतजाम कर रही हैं ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Price Today, Petrol Diesel Rate Today, Fuel Price Today, Oil Price Hike, Crude Oil Price
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।