यूपी एसटीएफ ने अंबेडकरनगर में कानपुर के कुख्यात बदमाश आसिम को एनकाउंटर में किया ढेर
यूपी एसटीएफ ने अंबेडकरनगर में कानपुर के कुख्यात बदमाश आसिम को एनकाउंटर में किया ढेर

यूपी एसटीएफ ने अंबेडकरनगर में कानपुर के कुख्यात बदमाश आसिम को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. आसिम एक लाख का इनामी बदमाश था. इस कार्रवाई में एक सिपाही को भी गोली लगी है. घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. मुठभेड़ में मारा गया बदमाश आसिम अली उर्फ विक्की कानपुर नगर का रहने वाला था. इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और हरिणाया में 20 मुकदमे दर्ज थे. ये मामला बेवाना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के पास का है.
दरअसल, यूपी STF ने मंगलवार को सुबह 4 बजे मुखबिर की सूचना पर आसिफ का घेराव किया. खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह ढेर हो गया. मुठभेड़ जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर जगदीशपुर गांव के पास हुई.
छ्यमार गैंग का सरगना था आसिम
नोएडा एसटीएफ यूनिट के एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा के मुताबिक, जौनपुर में साल 2014 में आसिफ ने घर में डकैती डाली थी. इसमें दो लोगों की हत्या कर दी थी. 3 और लोगों पर भी जानलेवा हमला किया था, लेकिन उनकी जान बच गई थी. जानकारी के मुताबिक, आसिम छ्यमार गैंग का सरगना था.
ये भी पढ़ें- हापुड़ में नामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर, कारोबारी लूट कांड का आरोपी था श्याम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें