राजस्थान में थम गई बारिश, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान; मॉनसून को लेकर आया नया अपडेट

राष्ट्रीय समाचार

राजस्थान में थम गई बारिश, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान; मॉनसून को लेकर आया नया अपडेट

13 जुलाई 2026 को 07:57 am बजे
राजस्थान में थम गई बारिश, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान; मॉनसून को लेकर आया नया अपडेट
राजस्थान में थम गई बारिश, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान; मॉनसून को लेकर आया नया अपडेट 
राजस्थान में मॉनसून कमजोर पड़ गया है.
IANS

राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मॉनसून कमजोर रहने और राज्यभर में अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. जयपुर मौसम केंद्र ने बताया क‍ि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में केवल कुछ स्थानों पर तेज हवा चली और हल्की बारिश दर्ज की गई. बूंदी जिले के तालेड़ा में सर्वाधिक पांच मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई.  श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस सिरोही में दर्ज किया गया. 

एक सप्ताह शुष्क रहेगा मौसम 

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, एक कमजोर मौसम प्रणाली के प्रभाव से 14 और 15 जुलाई को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. 

जयपुर में हल्की बारिश का अनुमान 

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में भी अगले पांच से छह दिनों तक अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है.  हालांकि, आज से 15 जुलाई के बीच शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. 

धूलभरी हवाएं चलने की चेतावनी 

विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है. विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की प्रबल संभावना है. 

यह भी पढ़ें: बालोतरा में देर रात भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डंपर से टकराई, 5 युवकों की मौत, 3 गंभीर घायल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Weather Update, Monsoon Rainfall, Jaipur Weather Updates, New Weather Update, Heavy Rain Alert
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।