अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने कहां-कहां खरीदी है जमीन

धर्म

अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने कहां-कहां खरीदी है जमीन

16 जुलाई 2026 को 02:19 pm बजे
अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने कहां-कहां खरीदी है जमीन

महानायक अमिताभ बच्चन अयोध्या में लगातार जमीन खरीदकर अपना रियल एस्टेट पोर्टफोलियो मजबूत कर रहे हैं. पिछल कुछ सालों में अमिताभ ने रामनगरी में करीब ₹100 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी है. अयोध्या के रियल एस्टेट में सबसे ज्यादा निवेश करने वाले सेलेब्रिटी अमिताभ बन गए हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने मार्च 2026 में मुंबई की मशहूर रियल एस्टेट कंपनी 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढा' (HoABL) से 35 करोड़ रुपये में 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है. यह जमीन कंपनी के 75 एकड़ में फैले भव्य प्रोजेक्ट 'द सरयू' के पास स्थित है और इस डेवलपर के साथ राम नगरी अयोध्या में बिग बी का यह तीसरा बड़ा निवेश है.

इससे पहले भी अमिताभ बच्चन अयोध्या में लगातार अपनी प्रॉपर्टी का दायरा बढ़ा रहे हैं. मई 2025 में उन्होंने इसी 'द सरयू' प्रोजेक्ट के बिल्कुल बगल में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से 25,000 वर्ग फुट का एक शानदार प्लॉट खरीदा था. मार्च 2025 में उन्होंने 'हरिवंश राय बच्चन ट्रस्ट' के नाम पर राम मंदिर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर 54,454 वर्ग फुट जमीन अपने नाम किया था. बताया जा रहा है कि इस जमीन का इस्तेमाल उनके दिवंगत पिता कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन की याद में एक भव्य स्मारक बनाने के लिए किया जाएगा.

2024 में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच, अमिताभ बच्चन ने अभिनंदन लोढा (HoABL) के इसी सबसे प्रमुख सेवन-स्टार मिक्स्ड-यूज़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट 'द सरयू' में 14.5 करोड़ रुपये की लागत से 10,000 वर्ग फुट का एक और प्लॉट खरीदा था. इससे पहले, जनवरी 2024 में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन से ठीक पहले, बच्चन ने 'हवेली अवध' में 4.54 करोड़ रुपये में 5,372 वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा था, जिसने अयोध्या के प्रॉपर्टी बाजार में उनके पहले निवेश  को दर्ज किया था.

यह भी पढ़ें: अमिताभ की एक कॉल और 15 करोड़ की डील, अयोध्या में ऐसे खरीदी जमीन

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे