पाकिस्तान के प्लेन को आसमां निगल गया या समंदर में समाया? कराची में लैंडिंग के पहले अरब सागर में लापता

दुनिया

पाकिस्तान के प्लेन को आसमां निगल गया या समंदर में समाया? कराची में लैंडिंग के पहले अरब सागर में लापता

08 जुलाई 2026 को 07:20 am बजे
पाकिस्तान के प्लेन को आसमां निगल गया या समंदर में समाया? कराची में लैंडिंग के पहले अरब सागर में लापता
पाकिस्तान के प्लेन को आसमां निगल गया या समंदर में समाया? कराची में लैंडिंग के पहले अरब सागर में लापता
Pakistan Missing Plane: पाकिस्तान का प्लेन अरब सागर के उपर लापता (फोटो- K2 एयरवेज)

UAE के शारजाह से कराची आ रहा पाकिस्तान का एक कार्गो प्लेन अरब सागर के ऊपर लापता हो गया है. पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (PAA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि बुधवार, 8 जुलाई को कराची के तट के पास लापता हुए इस बोइंग कार्गो प्लेन की तलाश की जा रही है. रडार पर प्लेन को "तेजी से नीचे आते" देखा गया था लेकिन उसके बाद प्लेन का कनेक्शन टूट गया. अथॉरिटी ने बताया कि प्राइवेट K2 एयरवेज द्वारा ऑपरेट किए जा रहे इस प्लेन में पांच क्रू मेंबर थे.

यह प्लेन UAE के शारजाह से कराची जा रहा था, तभी मंगलवार शाम को "नेविगेशन सिस्टम में खराबी" की सूचना देने के बाद यह लापता हो गया. पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि पाकिस्तान के समय के अनुसार रात 9:21 बजे, रडार पर प्लेन को तेजी से नीचे आते और तेजी से दिशा बदलते देखा गया. लेकिन फिप कराची से लगभग 155 नॉटिकल मील पश्चिम में प्लेन से संपर्क टूट गया.

Latest and Breaking News on NDTV

अथॉरिटी ने आगे बताया कि लापता प्लेन का पता लगाने के लिए एक रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर एक्टिवेट किया गया और समुद्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया. ग्लोबल फ्लाइट-ट्रैकिंग सर्विस Flightradar24.com के अनुसार, प्लेन से भेजे गए शुरुआती डेटा से ऊंचाई कम होने, फिर ऊंचाई बढ़ने और उसके बाद अचानक और तेजी से ऊंचाई कम होने का संकेत मिला.

न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार K2 एयरवेज पाकिस्तान की एक प्राइवेट कार्गो एयरलाइन है जो देश के अंदर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शेड्यूल और चार्टर फ्लाइट्स ऑपरेट करती है. सरकार से एयरलाइन चार्टर लाइसेंस मिलने के बाद, मई 2018 में इस कैरियर की स्थापना की गई थी. अगर बात लापता हुए प्लेन की करें तो Airfleets.net के अनुसार, 1999 में बना यह प्लेन 2012 में कार्गो कॉन्फिगरेशन में बदले जाने से पहले एअरोफ्लोट (Aeroflot) और गरुड़ इंडोनेशिया (Garuda Indonesia) के लिए पैसेंजर प्लेन के तौर पर उड़ान भरता था.

यह भी पढ़ें: आबादी के लिहाज से 2100 ईस्वी में कैसी दिखेगी दुनिया? भारत कैसा होगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Plane Accident, Karachi
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।