विश्व कप में सम्मान की जंग: एम्बापे से किस मामले में पिछड़े मेसी; कुल कितने अवॉर्ड बंटे, किसे-क्या इनाम मिला?

खेल

विश्व कप में सम्मान की जंग: एम्बापे से किस मामले में पिछड़े मेसी; कुल कितने अवॉर्ड बंटे, किसे-क्या इनाम मिला?

20 जुलाई 2026 को 05:41 am बजे
विश्व कप में सम्मान की जंग: एम्बापे से किस मामले में पिछड़े मेसी; कुल कितने अवॉर्ड बंटे, किसे-क्या इनाम मिला?

विश्व कप में सम्मान की जंग: एमबाप्पे से किस मामले में पिछड़े मेसी; कुल कितने अवॉर्ड बंटे, किसे-क्या इनाम मिला?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 20 Jul 2026 05:41 AM IST
सार

फीफा विश्व कप के फाइनल मैच के बाद जो अवॉर्ड समारोह हुआ, उसमें कौन-कौन से इनाम दिए गए। टीमों को विश्व कप के अलावा और कौन से अवॉर्ड दिए गए? इसके अलावा खिलाड़ियों को किन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया? इन पुरस्कारों का संक्षिप्त इतिहास क्या है? आइये जानते हैं...

फीफा विश्व कप 2026। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक महीने से ज्यादा तक चले फीफा विश्व कप 2026 का आज अंत हो गया। देर रात हुए मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना की टीम को 1-0 से हराकर विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसी के साथ स्पेन अब दो बार का विश्व चैंपियन बन चुका है। वहीं, मेसी की टीम का चार बार विश्व कप जीतने का सपना टूट गया। 

हालांकि, फाइनल मुकाबला और इसके बाद का पूरा समारोह सिर्फ विजेता और उपविजेता टीम के सम्मान तक ही सीमित नहीं रहा। बल्कि इस टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की उत्कृष्टता को पहचान दिलाने के लिए भी यह अहम मौका बना। 