सस्ते टिकट से भी 'अल्फा' को नहीं फायदा, स्लो पड़ रही आलिया की फिल्म

मनोरंजन

सस्ते टिकट से भी 'अल्फा' को नहीं फायदा, स्लो पड़ रही आलिया की फिल्म

08 जुलाई 2026 को 08:30 am बजे
सस्ते टिकट से भी 'अल्फा' को नहीं फायदा, स्लो पड़ रही आलिया की फिल्म

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर एंट्री तो बहुत शोर-शराबे के साथ मारी थी, लेकिन मंडे टेस्ट में इस फिल्म की रफ्तार बहुत दमदार नहीं साबित हुई. बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले सोमवार को ही 'अल्फा' की कमाई में, ओपनिंग के मुकाबले करीब 60% की गिरावट आ गई. ये फिल्मों के बिजनेस के लिए अच्छा संकेत नहीं होता.

'अल्फा' की एक बड़ी उम्मीद मंगलवार को थिएटर्स में चलने वाले ब्लॉकबस्टर ट्यूजडे ऑफर पर टिकी थी क्योंकि इस दिन टिकट बहुत सस्ते हो जाते हैं, तो भीड़ बढ़ती है. लेकिन क्या मंगलवार आलिया की फिल्म का कुछ भला कर पाया?

आलिया की फिल्म के रिव्यूज तो मिलेजुले थे ही, जनता का वर्ड ऑफ माउथ भी इसके लिए पूरी तरह पॉजिटिव नहीं था. ऐसे में वीकेंड के शुरुआती माहौल के बाद, वर्किंग डेज में टिकना मुश्किल हो जाता है. 'अल्फा' के साथ सोमवार को यही हुआ और इसी का असर मंगलवार को भी नजर आया.

सैकनिल्क का डेटा बताता है कि मंगलवार को 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. सोमवार को आए 3.85 करोड़ के मुकाबले, मंगलवार की कमाई में कुछ खास जंप नहीं आया है. जबकि मंगलवार के जंप ने ही 'मैं वापस आऊंगा' जैसी, शुरुआत में फ्लॉप कही जा रही फिल्म को रॉकेट बना दिया था.

'अल्फा' ने मंगलवार को जो जंप मिस किया है, उसके पीछे वजह फिल्म में जनता की दिलचस्पी कम होना है. ये चीज अगले दो वर्किंग डेज में फिल्म को और नुकसान पहुंचाएगी. शुक्रवार को थिएटर्स में अजय देवगन की मल्टी-स्टारर कॉमेडी 'धमाल 4' रिलीज हो रही है, जिससे 'अल्फा' की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी. इसके शोज भी घटेंगे और कमाई भी.

आलिया और शरवरी की 'अल्फा' स्पाई-यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म है. इस यूनिवर्स में 'टाइगर 3' को मिले फीके रिस्पॉन्स और 'वॉर 2' के फ्लॉप होने के बाद 'अल्फा' से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन आलिया की फिल्म से ही इस यूनिवर्स का कुछ खास भला होता नहीं नजर आ रहा. अब देखना है कि 'अल्फा' अपना पहला हफ्ता किस आंकड़े तक पहुंचकर खत्म करती है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे