आज क्या बनाऊं: कच्चे आलू और सूजी का ऐसा नाश्ता जिसके आगे समोसा-कचौड़ी भी फेल, बच्चे से लेकर बड़े करेंगे पसंद

राजनीति

आज क्या बनाऊं: कच्चे आलू और सूजी का ऐसा नाश्ता जिसके आगे समोसा-कचौड़ी भी फेल, बच्चे से लेकर बड़े करेंगे पसंद

04 जुलाई 2026 को 09:17 am बजे
आज क्या बनाऊं: कच्चे आलू और सूजी का ऐसा नाश्ता जिसके आगे समोसा-कचौड़ी भी फेल, बच्चे से लेकर बड़े करेंगे पसंद
आज क्या बनाऊं:  कच्चे आलू और सूजी का ऐसा नाश्ता जिसके आगे समोसा-कचौड़ी भी फेल, बच्चे से लेकर बड़े करेंगे पसंद
बच्चों के लिए नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी आलू-सूजी का मेदू वड़ा.
NDTV

सुबह-सुबह बच्चों के स्कूल का टिफिन हो या शाम की चाय, हर रोज यही टेंशन होती है कि आज नाश्ते में ऐसा क्या बनाएं जो टेस्टी भी हो, फटाफट बन जाए और बच्चे उसे चाव से खाएं. अगर आप भी रोज़-रोज़ वही पोहा, पराठा या उपमा खाकर बोर हो चुके हैं, तो मशहूर यूट्यूब शेफ भरत (@Bharatzkitchen) की इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. 

आप घर में रखे सिर्फ 2 कच्चे आलू और 1 कप सूजी से बाज़ार जैसा सुपर क्रिस्पी और टेस्टी मेदू वड़ा बना सकते हैं. इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको न तो रात भर दाल भिगोने की झंझट और न ही उसे पीसने की कोई मेहनत करनी है. यह नाश्ता बाहर से जितना कुरकुरा होता है, अंदर से उतना ही सॉफ्ट. 

Latest and Breaking News on NDTV

 शेफ भरत की स्पेशल रेसिपी. (Image @Bharatzkitchen)

यहां देखें रेसिपी वीडियो-

कैसे बनाएं आलू और सूजी का ​मेदू वड़ा- (How To Make loo Suji Medu Vada)

सामग्री-

  • ​कच्चे आलू- 2
  • ​सूजी- 1 कप
  • ​पानी- 2.5 कप
  • ​तेल- 2 बड़े चम्मच
  • ​हींग- एक चुटकी
  • ​जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • ​राई -1 छोटी चम्मच
  • ​काली मिर्च- 1 बड़ी चम्मच
  • ​अदरक- 2 इंच 
  • हरी मिर्च- 4 
  • ​करी पत्ता
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  • ​नमक- 1 छोटी चम्मच 

कैसे बनाएं वड़े-

  1. दोनों कच्चे आलुओं को छीलकर मीडियम साइज वाले कद्दूकस (Greater) से घिस लें.
  2. कद्दूकस करने के बाद आलुओं को साफ पानी से कम से कम 2 बार अच्छी तरह ज़रूर धोएं. अगर आप आलू नहीं धोएंगे, तो स्टार्च की वजह से वड़े अंदर से चिपचिपे बनेंगे, जो खाने में अच्छे नहीं लगेंगे.
  3. अब एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें. इसमें हींग, जीरा, राई और दरदरी कुटी काली मिर्च डालकर चटकाएं. फिर अदरक डालें और 30 सेकंड भूनने के बाद ढाई कप पानी डाल दें. इसी पानी में कटी हरी मिर्च, करी पत्ता, हरा धनिया और नमक मिक्स कर दें.
  4. जब पानी में अच्छा उबाल आ जाए, तो कद्दूकस किया हुआ आलू पानी में डाल दें. अब गैस को बिल्कुल धीमा करें और धीरे-धीरे 1 कप सूजी डालते हुए चमचे से लगातार मिलाते जाएं.
  5. सूजी सारा पानी सोख लेगी और एक गाढ़े आटे की तरह पैन छोड़ने लगेगी. अब इसे एक चौड़ी परात या थाली में निकाल लें और 5 मिनट के लिए हल्का ठंडा होने दें.
  6. जब सूजी का मटीरियल हल्का गुनगुना हो, तो एक कटोरी या फ्लैट ग्लास के पिछले हिस्से से इसे अच्छे से दबाकर मैश कर लें. इससे सूजी की सारी गांठें या गुठलियां खत्म हो जाएंगी और वड़े एकदम परफेक्ट बनेंगे.
  7. हाथ में थोड़ा सा तेल लगाएं और इस मिक्सचर को आटे की तरह चिकना गूंथ लें. अब नींबू से थोड़े बड़े साइज के गोले बनाकर उसे पेड़े जैसा चपटा करें. अपनी उंगली में तेल लगाकर वड़े के बीच में छेद (Hole) करें. छेद दोनों तरफ से घुमाकर बराबर करें ताकि वड़ा अंदर तक अच्छे से सिके.
  8. इन वड़ों को हमेशा तेज आंच (High Flame) पर ही तलना है. अगर आप इन्हें धीमी या मीडियम आंच पर कढ़ाई में डालेंगे, तो वड़े फट सकते हैं या फिर बहुत ज़्यादा तेल सोख लेंगे.  इन्हें अलट-पलट कर तब तक तलें जब तक ये शानदार गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी न हो जाएं

चटनी के लिए सामग्री-

  • ​प्याज- 1 
  • ​लहसुन की कलियां- 15 से 18
  • ​सूखी लाल मिर्च: 10 से 12 
  • ​इमली- बिल्कुल थोड़ी सी 
  • ​तिल का तेल- 2 बड़े चम्मच 
  • ​नमक- 1 छोटी चम्मच

​तड़के के लिए- 

  • तिल का तेल- 1 बड़ा चम्मच
  • धुली उड़द दाल- आधा चम्मच 
  • हींग- एक चुटकी हींग 
  • राई-1 चम्मच 
  • जीरा-1 चम्मच 
  • करी पत्ते

कैसे बनाएं चटनी-

एक पैन में 2 चम्मच तिल का तेल गरम करें. इसमें मोटे कटे प्याज और लहसुन की कलियां डालकर हल्का सा भूनें. अब सूखी लाल मिर्च डालें और तब तक भूनें जब तक प्याज-लहसुन का रंग हल्का बदलने न लगे. इसे मिक्सी में निकाल लें, साथ में नमक और इमली डालें. पहले बिना पानी के पीसें, फिर थोड़ा पानी डालकर एकदम स्मूथ पेस्ट बना लें. अब पैन में फिर से तेल गरम करके उड़द दाल, राई, जीरा, हींग और करी पत्ते का तड़का लगाएं और इस चटनी को उसमें डालकर सिर्फ 30 सेकंड पका लें. आपकी तीखी-चटपटी चटनी तैयार है.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बिना तेल का खास नाश्ता, कटोरी में बनाओ कटोरी में खाओ, नोट करें आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Medu Vada, Suji Medu Vada Recipe, Kids Snacks
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।