चार ज्योतिर्लिंगों के साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की सैर का मौका, जानिए खर्च

राष्ट्रीय समाचार

चार ज्योतिर्लिंगों के साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की सैर का मौका, जानिए खर्च

13 जुलाई 2026 को 09:36 am बजे
चार ज्योतिर्लिंगों के साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की सैर का मौका, जानिए खर्च

अगर आप अगले महीने यानी अगस्त 2026 में कहीं बाहर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC)  आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. IRCTC द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से 4 ज्योतिर्लिंगों के साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी टूर पैकेज चलाया जा रहा है.

इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग (गुजरात), सिग्नेचर ब्रिज और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण कराया जाएगा. यह यात्रा भारत गौरव ट्रेन से कराई जाएगी.

10 दिनों का यह टूर 17 अगस्त 2026 से 26 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा. गोरखपुर स्टेशन से शुरू होने वाली इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को ट्रेन पकड़ने के लिए गोरखपुर के अलावा मनकापुर, अयोध्या कैंट,सुल्तानपुर, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ,कानपुर सेंट्रल, उरई,वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर स्टेशनों पर भी ट्रेन का ठहराव दिया गया है.

इस पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन, एसी/ नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण शामिल है.

जानिए कितना होगा किराया  इस टूर के लिए इकोनॉमी श्रेणी यानी स्लीपर क्लास में सफर करने पर पैकेज का मूल्य रू.18,380/- प्रति व्यक्ति,स्टैंडर्ड श्रेणी यानी 3 एसी क्लास में यात्रा करने पर पैकेज का मूल्य रू. 29,570/- प्रति व्यक्ति और कंफर्ट श्रेणी यानी 2 एसी क्लास में यात्रा पर पैकेज मूल्य रू-38,870/- प्रति व्यक्ति निर्धारित है. साथ ही इस टूर पैकेज के लिए LTC और EMI की सुविधा भी उपलब्ध है.

इस तरह करें बुकिंग IRCTC उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आधिकारिक बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन भी कराई जा सकती है. साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते है: 9236391923, 9236391908, 8287930908, 9236391925, 8303555714, 8287930926, 9415042930

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे