चलती कार, चीनी मशीन और अबॉर्शन की तैयारी... गैंग पकड़ाया

खेल

चलती कार, चीनी मशीन और अबॉर्शन की तैयारी... गैंग पकड़ाया

06 जुलाई 2026 को 09:02 am बजे
चलती कार, चीनी मशीन और अबॉर्शन की तैयारी... गैंग पकड़ाया

गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो चलती कार में अवैध भ्रूण लिंग जांच का खेल रहा था. उनके पास से चाइनीज पोर्टेबल मशीन जब्त हुई हैं. चार आरोपी दबोचे गए हैं. आइये जानते हैं इनकी क्राइम कहानी...

दरअसल, पुलिस ने बीते दिन महामाया स्टेडियम फ्लाईओवर के पास एक अर्टिगा कार की घेराबंदी कर अवैध भ्रूण लिंग जांच करने की तैयारी कर रहे चार आरोपियों को धर दबोचा. उनके पास से चीन निर्मित पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, प्रोब, जेल और 20 हजार रुपये नकद बरामद हुए.

स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर से कार में गर्भवती महिला का इंतजार किए जाने की सटीक सूचना मिली थी. पकड़े गए आरोपी पोर्टेबल मशीन के माध्यम से भ्रूण का लिंग बताकर अवैध गर्भपात कराने की फिराक में थे. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक, संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार में बैठकर गर्भवती महिला का इंतजार कर रहे हैं. टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की और कार को रोक लिया. कार में सवार बागपत निवासी संदीप, बुलंदशहर निवासी तस्लीम उर्फ साहिल राणा, हापुड़ निवासी सलमान और नंदग्राम निवासी शाहिद अहमद को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चीन निर्मित पोर्टेबल यूएसजी मशीन, प्रोब, अल्ट्रासाउंड जेल और मशीन को बिजली आपूर्ति देने वाला उपकरण बरामद किया है।. इसके साथ ही मौके से 20 हजार रुपये नकद और एक अर्टिगा कार भी जब्त की गई है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस, पीसीपीएनडीटी एक्ट-1994 और एनएमसी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी संदीप के खिलाफ पहले भी गाजियाबाद के टीला मोड़ थाने में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है. पुराना इतिहास होने के बावजूद उसके दोबारा इस अवैध धंधे में पकड़े जाने से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि यह नेटवर्क कब से विभागीय नजरों से बचकर चल रहा था.

कोतवाली नगर की एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं, अब तक कितनी महिलाओं की अवैध लिंग जांच की गई है और इस पूरे नेटवर्क का संचालन किन-किन क्षेत्रों में किया जा रहा था.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे