Box Office: इंटरस्टेलर से लेकर ओपेनहाइमर तक, द ओडिसी से पहले आई क्रिस्टोफर नोलन की 5 फिल्मों ने कितनी कमाई की है?

मनोरंजन

Box Office: इंटरस्टेलर से लेकर ओपेनहाइमर तक, द ओडिसी से पहले आई क्रिस्टोफर नोलन की 5 फिल्मों ने कितनी कमाई की है?

17 जुलाई 2026 को 07:00 am बजे
Box Office: इंटरस्टेलर से लेकर ओपेनहाइमर तक, द ओडिसी से पहले आई क्रिस्टोफर नोलन की 5 फिल्मों ने कितनी कमाई की है?
Box Office: इंटरस्टेलर से लेकर ओपेनहाइमर तक, द ओडिसी से पहले आई क्रिस्टोफर नोलन की 5 फिल्मों ने कितनी कमाई की है?

Christopher Nolan Top 5 Movies: क्रिस्टोफर नोलन वर्ल्ड सिनेमा के सबसे दिग्गज डायरेक्टर्स में से एक हैं. नोलन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई हैं. भारत में भी उनकी फिल्मों का क्रेज देखने को मिला है. लंबे समय से उनकी फिल्में भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही हैं. इन फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है. लेकिन साल 2023 में आई फिल्म द ओपेनहाइमर ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं. इस फिल्म का कलेक्शन बढ़िया गया था और ये नोलेन के अब तक के करियर की एकलौती ऐसी फिल्म है जिसने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखाया था. ऐसे में अब यही उम्मीद द ओडिसी से भी लगाई जा रही है.

वैसे तो नोलन की कई सारी फिल्में भारत में रिलीज हुई हैं. लेकिन कोरोना महामारी के दौरान या इर्द-गिर्द आई फिल्में उतना अच्छा नहीं कर सकी हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत में क्रिस्टोफर नोलन की टॉप 5 मोस्ट अर्निंग मूवीज कौन सी हैं.

ओपेनहाइमर है सबसे आगे

भारत में क्रिस्टोफर नोलन की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में ओपेनहाइमर का नाम सबसे ऊपर है. 2023 में आई इस फिल्म ने दुनियाभर में तो ताबड़तोड़ कमाई की ही थी बल्कि भारत में भी फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा रहा था और इसने 157 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखाया था. वहीं 2912 में आई उनकी फिल्म द डार्क नाइट राइज ने भी अच्छी कमाई की थी और 60 करोड़ रुपये कमाए थे. 2010 में आई नोलन की बहुचर्चित फिल्म इंसेप्शन का कलेक्शन भी अच्छा था और इसने 45 करोड़ कमाए थे.

2014 में आई इंटरस्टेलर फिल्म का भी अलग ही जलवा देखने को मिला था. इस फिल्म ने 2014 में भारत में 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं 2008 में आई द डार्क नाइट फिल्म ने 30 करोड़ रुपये भारत से कमाए थे जो उस दौर के हिसाब से कम नहीं कहे जाएंगे. इसके अलावा डायरेक्टर की और भी कुछ फिल्में भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं लेकिन ज्यादा बेहतर परफॉर्म नहीं कर सकी हैं.

ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की Ramayana से क्यों हो रही क्रिस्टोफर नोलन की The Odyssey के क्लाइमैक्स की तुलना? ये अहम सीन बना वजह

अब द ओडिसी फिल्म की बारी

द ओडिसी फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही जबरदस्त माहौल बना दिया है. रिलीज के पहले दिन फिल्म से अच्छे-खासे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में ओपनिंग डे पर 15-20 करोड़ तक कमा सकती है. अगर ऐसा होता है तो फिर फिल्म के लिए काफी अच्छी शुरुआत मानी जाएगी और इसकी नजरें जरूर ही ओपेनहाइमर के 3 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर होंगी.

शेयर करें

📌 संबंधित खबरें

हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे