कार से आए चोर, बकरा-बकरी उठाई और चलते बने, हरकत CCTV में कैद

राष्ट्रीय समाचार

कार से आए चोर, बकरा-बकरी उठाई और चलते बने, हरकत CCTV में कैद

02 जुलाई 2026 को 08:37 am बजे
कार से आए चोर, बकरा-बकरी उठाई और चलते बने, हरकत CCTV में कैद

दिनदहाड़े बकरा चोरी... वो भी सेंट्रो कार में! सुनने में अजीब लगता है, लेकिन अलीगढ़ में यही हुआ. चोर आए, कार रोकी, बकरा और बकरी उठाई, डिक्की नहीं... सीधे कार में डाला और कुछ ही सेकेंड में निकल गए. पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई. अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और पुलिस चोरों की तलाश कर रही है.

मामला अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके का है. शिकायतकर्ता बिलाल का आरोप है कि उनके घर के बाहर बंधे एक बकरा और एक बकरी को कार सवार लोग दिनदहाड़े चोरी कर ले गए. वायरल CCTV फुटेज में कथित तौर पर दिख रहा है कि एक सफेद सेंट्रो कार मौके पर आकर रुकती है.

कार से कुछ लोग उतरते हैं, फुर्ती से दोनों जानवरों को पकड़ते हैं, उन्हें कार में डालते हैं और देखते ही देखते फरार हो जाते हैं. पूरी वारदात कुछ ही सेकेंड में खत्म हो जाती है.

घटना के बाद बिलाल ने टप्पल थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि पशुपालन ही उनकी आजीविका का सहारा है और इस चोरी से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है. उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई और चोरी हुए बकरा-बकरी की बरामदगी की मांग की है.

यह भी पढ़ें: अमेठी: बकरी चोरी के शक में पिता-पुत्र को पुलिस ने थाने में जमकर पीटा, एक लाख रुपये लेकर छोड़ा

इस घटना के सामने आने के बाद गांव के लोगों में भी नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि पशु चोरी की घटनाएं पहले भी हुई हैं, लेकिन अब चोरों का तरीका बदल गया है. बाइक नहीं, सीधे कार से आते हैं और कुछ सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं. इससे लोगों में डर का माहौल है.

उधर, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है. CCTV फुटेज कब्जे में लेकर कार और उसमें सवार लोगों की पहचान की जा रही है. आसपास लगे दूसरे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके.

फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह किसी पशु चोरी गिरोह की करतूत है या फिर स्थानीय स्तर पर वारदात को अंजाम दिया गया. लेकिन एक बात तय है कि अब बकरा चोरी करने वाले भी 'हाईटेक' हो चुके हैं. और उनकी यही हाईटेक चोरी कैमरे में कैद होकर पुलिस तक पहुंच गई है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे