ठगी का नया तरीका... फेक DCP बनकर बेचने लगा घरेलू सामान

टेक्नोलॉजी

ठगी का नया तरीका... फेक DCP बनकर बेचने लगा घरेलू सामान

15 जुलाई 2026 को 09:18 am बजे
ठगी का नया तरीका... फेक DCP बनकर बेचने लगा घरेलू सामान

साइबर ठगी का एक हैरान कर देने वाले केस सामने आया है, जहां लोगों को सस्ते सामान का झांसा देकर फसाया जा रहा था. फेसबकु पर एक अकाउंट सस्ते सामान देने का दावा कर रहे हैं. साथ ही बता रहे हैं कि यह सामान सीआरपीएफ, सेना या पुलिस के उन कर्मियों का है जिनका तबादला हो गया है और वे अपना घरेलू सामान बेचना चाहते हैं.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी के डीसीपी एम. नारायण ने मंगलवार को लोगों को साइबर ठगों से सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि उनके नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को ठगा जा रहा है.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि साइबर अपराधियों ने नारायण एम, आईपीएस नाम से एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई है. इस फेसबुक अकाउंट के जरिए कई लोगों को ठग सकते हैं. फेसबुक अकाउंट के जरिए लोगों को बेहद कम कीमत पर घरेलू सामान बेचने का झांसा दिया जा रहा है.

डीसीपी ने एक वीडियो में बयान जारी करके बताया है, ठग लोग कहते हैं कि यह सामान सीआरपीएफ सेना, या उन पुलिस कर्मियों का है, जिनका ट्रांसफर हो चुका है. वे अपना घरेलू सामान बेचना चाहते हैं.

जब लोग सामान खरीदने के लिए तैयार हो जाते हैं, तो उनसे पहले ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा जाता है. फिर जैसे ही पैसे भेज दिए जाते हैं, ठग अपना मोबाइल फोन बंद कर लेते हैं और संपर्क खत्म कर देते हैं.

धोखाधड़ी के इस केस में पुलिस ने कुछ जगह पर केस भी दर्ज किए हैं, जिनमें हेब्बागोडी, विजयपुरा और कोलार के नाम शामिल हैं. डीपीसी ने साफ कर दिया है कि उन्होंने कभी भी किसी से अपनी ओर से कोई सामान खरीदने के लिए नहीं कहा है.

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, अब आपकी फोटोज का AI में होगा यूज, बढ़ेंगे साइबर अटैक

वीडियो में उन्होंने लोगों से अपील की है. साथ ही वे ऐसे फर्जी ऑफर्स और सोशल मीडिया पोस्ट के झांसे में ना आने की सलाह दी है. साथ ही अगर कोई शख्स इस तरह की ठगी के केस में शिकार हो जाता है तो तुरंत पुलिस स्टेशन में जाकर संपर्क करें और कंप्लेंट दर्ज कराएं.

ऐसे स्कैम से बचाव के लिए जरूरी है कि किसी भी शख्स को टोकन मनी और एडवांस्ड पेमेंट ना करें. सोशल मीडिया पर सामने वाले सभी वीडियो सही नहीं होते हैं. पहले सामान का फोटो देखें. सभी चीजें सुनिश्चित करने के बाद पहले सामान लें, उसके बाद ही पेमेंट करें.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे