Dwarka Expressway: एयरपोर्ट टनल में धू-धू कर जली कार, धुएं से भरी पूरी सुरंग; बड़ा हादसा टला

दुनिया

Dwarka Expressway: एयरपोर्ट टनल में धू-धू कर जली कार, धुएं से भरी पूरी सुरंग; बड़ा हादसा टला

14 जुलाई 2026 को 08:29 am बजे
Dwarka Expressway: एयरपोर्ट टनल में धू-धू कर जली कार, धुएं से भरी पूरी सुरंग; बड़ा हादसा टला
Dwarka Expressway: एयरपोर्ट टनल में धू-धू कर जली कार, धुएं से भरी पूरी सुरंग; बड़ा हादसा टला
द्वारका एक्सप्रेस-वे टनल में कार में आग लगी.

गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे की एयरपोर्ट टनल में एक चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया. टनल के भीतर कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे पूरी टनल में गहरा काला धुआं फैल गया. धुएं के कारण टनल के अंदर विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे वहां से गुजर रहे वाहन ड्राइवरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. राहत की बात यह रही कि कार सवार समय रहते वाहन से बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

चलती कार में अचानक लगी आग

यह हादसा गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनी नवनिर्मित एयरपोर्ट टनल में हुआ है. जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई. टनल के भीतर कार धूं-धूं कर जलने लगी, जिससे पूरी टनल में गहरा काला धुआं फैल गया. हादसे के वक्त टनल के प्रवेश और निकास द्वारों पर सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस तैनात थी. जैसे ही टनल के भीतर से धुआं निकलता दिखाई दिया, पुलिस टीम तुरंत एक्शन में आ गई.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने बिना वक्त गंवाए इसकी सूचना फायर सर्विस को दी. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. हालांकि टनल में आग बुझाने के यंत्र लगे हुए हैं, जो आग लगते ही एक्टिव हो गए, जिसे आग ज्यादा नहीं फैल पाई.

एक्सप्रेसवे पर लगी रहीं वाहनों की लंबी कतारें

कार में लगी आग इतनी भीषण थी कि टनल के भीतर मिनटों में धुआं भर गया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तुरंत टनल के बाहर ही सभी वाहनों को रोक दिया. वहीं टनल के भीतर फंसे सभी वाहनों में सवार लोगों को बेहद सावधानी से सुरक्षित बाहर निकाला गया. हालांकि इस हादसे के बाद मुख्य टनल में ट्रैफिक बाधित हो गया. एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिसमें एयरपोर्ट की ओर और दफ्तर जाने वाले लोग फंस गए.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यायिक अधिकारी विनय सिंघल को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, जानें पूरा मामला


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Airport, Delhi News, Car Fire
शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।