FIFA WC 2026: वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचे सितारे, टॉम क्रूज ने दिया भाषण; रिहाना के अलावा ये सितारे भी आए नजर
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
खेल
FIFA WC 2026: वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचे सितारे, टॉम क्रूज ने दिया भाषण; रिहाना के अलावा ये सितारे भी आए नजर
20 जुलाई 2026 को 07:09 am बजे
{"_id":"6a5d7c31116efac94d03a250","slug":"tom-cruise-gave-a-speech-rihanna-timoth-e-chalamet-and-many-celebrities-attends-the-fifa-world-cup-final-2026-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA WC 2026: वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचे सितारे, टॉम क्रूज ने दिया भाषण; रिहाना के अलावा ये सितारे भी आए नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
FIFA WC 2026: वर्ल्ड कप फाइनल देखने पहुंचे सितारे, टॉम क्रूज ने दिया भाषण; रिहाना के अलावा ये सितारे भी आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:09 AM IST
सार
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन फीफा विश्व कप 2026 का नया चैंपियन बन गया है। न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस शानदार मैच को देखने के लिए कई सितारे स्टेडियम पहुंचे।
फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने एक्स्ट्रा टाइम में फेर्रान टोरेस के 106वें मिनट के निर्णायक गोल की बदौलत गत चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल के इस मुकाबले में अपनी-अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने कई सितारे पहुंचे। जानिए इस खास समारोह में कौन-कौन हुआ शामिल।
टॉम क्रूज ने दिया जोश भरा भाषण
इनमें हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर टॉम क्रूज भी रहे, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से फाइनल के समापने समारोह को और खास बना दिया। फाइनल से पहले टॉम क्रूज ने मैदान पर एक दिल झू लेने वाला भाषण दिया।
उन्होंने कहा, ‘30 दिन से भी ज्यादा समय पहले, 48 देशों ने एक सफर शुरू किया था। उन्होंने समुद्र पार किए, सीमाएं पार कीं, अलग-अलग संस्कृतियों को पार किया। और साथ मिलकर उन्होंने हमें दिखाया कि यह खेल पूरी दुनिया का है।
तीन देशों में फैले इस टूर्नामेंट और दुनिया के हर कोने से हमने बेहतरीन खेल देखा। हमने खुशी के पल देखे, उम्मीद के पल देखे, ऐसे पल देखे जिन्हें हम कभी नहीं भूलेंगे। आज सिर्फ दो टीमें बची हैं: स्पेन और अर्जेंटीना।
लेकिन ये कहानियां हम सभी की हैं- हर देश की, हर खिलाड़ी की, हर फैन की, हर वॉलंटियर की और हर उस सपने की जो मैदान तक पहुंचा। तो जब हम इस आखिरी मुकाबले के लिए एक साथ आए हैं, आइए इस टूर्नामेंट का जश्न मनाएं जिसने पूरी दुनिया को एक साथ जोड़ा। आइए एक-दूसरे का जश्न मनाएं। यही फुटबॉल है। यही एकता है। यही महानता है।’
फाइनल की शाम टिमोथी चालमेट भी स्टेडियम में नजर आए। उन्होंने इस समारोह में मैच बॉल लाने का अहम रोल दिया गया था। इसके बाद वो गर्लफ्रेंड काइली जेनर के साथ मैच का आनंद लेते दिखे।
साउथ के दिग्गज कलाकार मोहनलाल भी स्पेन बनाम अर्जेंटीना का ये फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने मैच से पहले स्टेडियम की झलकियां बताईं।
फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बना स्पेन
फीफा विश्व कप 2026 का नया चैंपियन स्पेन बन गया है। न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में स्पेन ने गत विजेता अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, लेकिन अतिरिक्त समय (एक्स्ट्रा टाइम-106वें मिनट) में फेर्रान टोरेस टोरेस ने निर्णायक गोल दागकर स्पेन को जीत दिला दी।
मनोरंजन Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट 27 अगस्त 2026 को 07:46 am बजे Hyderabad Musi Riverfront Project: हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी को अब नए रूप में विकसित करने की तैयारी है. तेलंगाना सरकार ने नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र पर काम होगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बनाई जाएंगी. इसके साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया और पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे. बापू घाट को परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जहां गांधी सरोवर, स्टैच्यू ऑफ पीस, संग्रहालय, वेलनेस विलेज और हैंडलूम सेंटर जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट से पर्यटन, कनेक्टिविटी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twit...
मनोरंजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड 27 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे {"_id":"6a8fa114026084713d035449","slug":"toxic-box-office-collection-day-1-know-awarapan-and-batwara-2-earnings-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
गूगल में
+ फ़ॉलो करें
...
मनोरंजन Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे 27 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे Toxic Box Office Collection Day 1: यश की फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही शाहरुख खान और रणबीर सिंह की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखना होगा कि फिल्म को रिव्यूज आने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram 📌 संबंधित खबरें हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत 'बच्चियों के बुर्का पहनने पर क्यों चुप राहुल?', बोलीं कंगना प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें