IND vs ENG: कोहली-अय्यर के अर्धशतक पड़े फीके, रूट ने इंग्लैंड को दिलाई शानदार जीत; सीरीज 1-1 की बराबरी पर
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
खेल
IND vs ENG: कोहली-अय्यर के अर्धशतक पड़े फीके, रूट ने इंग्लैंड को दिलाई शानदार जीत; सीरीज 1-1 की बराबरी पर
17 जुलाई 2026 को 01:51 am बजे
{"_id":"6a593d47b4b69c0dec0fd837","slug":"ind-vs-eng-2nd-odi-match-highlights-eye-catching-photos-and-moments-from-cardiff-sophia-gardens-stadium-2026-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: कोहली-अय्यर के अर्धशतक पड़े फीके, रूट ने इंग्लैंड को दिलाई शानदार जीत; सीरीज 1-1 की बराबरी पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: कोहली-अय्यर के अर्धशतक पड़े फीके, रूट ने इंग्लैंड को दिलाई शानदार जीत; सीरीज 1-1 की बराबरी पर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कार्डिफ
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:51 AM IST
सार
जो रूट की नाबाद 99 रन की शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। भारत की ओर से विराट कोहली (65) और श्रेयस अय्यर (66) ने अर्धशतक लगाए, लेकिन रोहित शर्मा की खराब फॉर्म और मध्यक्रम के बिखरने से टीम सिर्फ 233 रन ही बना सकी।
1 of 7
श्रेयस अय्यर-विराट कोहली-जो रूट
- फोटो : BCCI-PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जो रूट की शानदार नाबाद 99 रन की पारी के दम पर इंग्लैंड ने गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। अब सीरीज का फैसला रविवार को लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम मुकाबले में होगा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवर में 233 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने 44.1 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
2 of 7
जो रूट
- फोटो : PTI
रूट ने संभाली पारी, शतक से चूके
234 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जसप्रीत बुमराह ने बेन डकेट को जल्दी आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने जैकब बेथल को चलता किया। हैरी ब्रूक भी सिर्फ 16 रन बनाकर गुरनूर बराड़ का शिकार बने।
एक समय इंग्लैंड का स्कोर 125/5 था, लेकिन अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने संयम के साथ पारी को संभाला। उन्होंने विल जैक्स (30) के साथ छठे विकेट के लिए 72 रन की अहम साझेदारी की और टीम को जीत तक पहुंचाया। रूट ने 133 गेंदों में नाबाद 99 रन बनाए। वह शतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए, लेकिन गस एटकिंसन ने विजयी चौका लगाकर मैच खत्म कर दिया। सैम करन ने 26 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान जोस बटलर 11 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने।
3 of 7
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में बनाया दबाव
भारतीय तेज गेंदबाजों ने नई गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ ने शुरुआती झटके देकर इंग्लैंड पर दबाव बनाया। हालांकि इसके बाद रूट ने बेहद समझदारी से बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों को वापसी का मौका नहीं दिया। गुरनूर ने दो विकेट लिए जबकि बुमराह, प्रसिद्ध, शिवम दुबे और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।
4 of 7
विराट कोहली-श्रेयस अय्यर
- फोटो : PTI
कोहली और अय्यर ने संभाली भारत की पारी
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 44 ओवर में 233 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से विराट कोहली और उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा रन बनाए। कोहली ने 66 गेंदों में 65 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें आठ चौके शामिल रहे। उन्होंने शुरुआत से ही आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की और कई आकर्षक शॉट लगाए। श्रेयस अय्यर ने 71 गेंदों में 66 रन बनाए। उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की शॉर्ट गेंदों का बेहतरीन सामना किया और छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 67 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, लेकिन उनके आउट होने के बाद भारतीय मध्यक्रम पूरी तरह बिखर गया।
5 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
फिर फ्लॉप रहे रोहित शर्मा
भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म रही। रोहित 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन बना सके। उनकी पारी में केवल एक छक्का शामिल रहा और वह लंबे समय तक रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने उन्हें लगातार दबाव में रखा और आखिरकार विल जैक्स की गेंद पर वह जोस बटलर को आसान कैच दे बैठे।
शुभमन गिल ने 31 रन बनाए, जबकि ईशान किशन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। निचले क्रम में वॉशिंगटन सुंदर (2), अक्षर पटेल (1) और शिवम दुबे (0) कोई योगदान नहीं दे सके। मध्यक्रम के ढहने से भारत ने 26 गेंदों के भीतर 15 रन के अंतराल पर चार विकेट गंवा दिए, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।
मनोरंजन Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट 27 अगस्त 2026 को 07:46 am बजे Hyderabad Musi Riverfront Project: हैदराबाद की पहचान मानी जाने वाली मूसी नदी को अब नए रूप में विकसित करने की तैयारी है. तेलंगाना सरकार ने नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट बनाने के लिए करीब 58,000 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है. करीब 55 किलोमीटर लंबे हिस्से में प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 21 किलोमीटर क्षेत्र पर काम होगा. नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नई सीवर लाइनें बनाई जाएंगी. इसके साथ बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था, वॉकिंग और साइकिल ट्रैक, ग्रीन एरिया और पब्लिक प्लाजा विकसित किए जाएंगे. बापू घाट को परियोजना का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा, जहां गांधी सरोवर, स्टैच्यू ऑफ पीस, संग्रहालय, वेलनेस विलेज और हैंडलूम सेंटर जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं. प्रोजेक्ट से पर्यटन, कनेक्टिविटी और कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twit...
मनोरंजन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड 27 अगस्त 2026 को 07:59 am बजे {"_id":"6a8fa114026084713d035449","slug":"toxic-box-office-collection-day-1-know-awarapan-and-batwara-2-earnings-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}} बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: शाहरुख-रणवीर की फिल्मों पर भारी पड़े यश, पहले दिन 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
गूगल में
+ फ़ॉलो करें
...
मनोरंजन Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे 27 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे Toxic Box Office Collection Day 1: यश की फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही शाहरुख खान और रणबीर सिंह की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखना होगा कि फिल्म को रिव्यूज आने के बाद कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. शेयर करें WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram 📌 संबंधित खबरें हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 5 की मौत 'बच्चियों के बुर्का पहनने पर क्यों चुप राहुल?', बोलीं कंगना प्रियंका चोपड़ा के साथ एक और फिल्म करते तो टूट सकती थी अक्षय कुमार की शादी! डायरेक्टर सुनील दर्शन बोले शादीशुदा आदमी को जिम्मेदार होना चाहिए हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें