तहलका मचाने आ रहा ये IPO... US से लंदन तक बैठकें, सितंबर में डेब्यू!

दुनिया

तहलका मचाने आ रहा ये IPO... US से लंदन तक बैठकें, सितंबर में डेब्यू!

07 जुलाई 2026 को 08:03 am बजे
तहलका मचाने आ रहा ये IPO... US से लंदन तक बैठकें, सितंबर में डेब्यू!

देश के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ लॉन्च किए जाने की तैयारी जोरों पर है. इसके लिए औपचारिक मार्केटिंग प्रोसेस अगले सप्ताह से शुरू किया जाने वाला है. हम बात कर रहे हैं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इश्यू (NSE IPO) के बारे में, जिसे लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है.

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एनएसई अगले सप्ताह से ही अपने इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के लिए औपचारिक मार्केटिंग शुरू करेगा. NSE ने पिछले महीने अपने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट रेड हियरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP मार्केट रेग्युलेटर सेबी (SEBI) के पास जमा कराया था.

सितंबर में मार्केट लिस्टिंग का है टागरेट रिपोर्ट में बताया गया है कि इश्यू के लिए मार्केटिंग शुरू किए जाने के साथ ही भारत के अब तक के सबसे बड़े आईपीओ को पेश किए जाने की संभावना और भी बढ़ जाएगी. ट्रेडिंग वॉल्यूम के हिसाब से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का संचालन करने वाली इस संस्था ने सितंबर में शेयर मार्केट डेब्यू का टारगेट सेट किया है.

विदेशों में बैठकों का बड़ा प्लान NSE की अपने आईपीओ के लिए अमेरिका, लंदन, सिंगापुर, हांगकांग, मिडिल ईस्ट और भारत में निवेशकों के साथ बैठकें आयोजित करने की योजना है. इस मामले से परिचित लोगों ने बताया कि एक्सचेंज मार्केटिंग स्कीम को लेकर बैंकों के साथ लगातार बातचीत कर रहा है. हालांकि, इस आईपीओ का साइज, वैल्यूएशन या फिर समय बदल भी सकता है.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दिए गए अपडेट को देखें, तो प्रमुख भारतीय एक्सचेंज 3 अरब डॉलर तक की राशि जुटाने की योजना बना रहा है. हालांकि, इसे लेकर जब एनएसई प्रतिनिधि की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है. फाइलिंग में शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, मौजूदा शेयरधारक 148.9 मिलियन शेयर या करीब 6% शेयर बेचने की तैयारी कर रहे हैं.

अनलिस्टेड मार्केट में मचा है गदर अनलिस्टेड स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म अनलिस्टेडजोन के अनुसार, ग्रे मार्केट में इस एक्सचेंज का मूल्य 5.25 लाख करोड़ रुपये या 55.1 अरब डॉलर से अधिक है. इस वैल्यूएशन पर पेश की गई पूरी हिस्सेदारी की बिक्री से लगभग 306 अरब रुपये जुटाए जा सकते हैं, जो 2024 में हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की 278.7 अरब रुपये की लिस्टिंग से भी ज्यादा है.

इन दिग्गज बैंकों को बड़ी जिम्मेदारी रिपोर्ट की मानें, तो एनएसई ने शेयर बिक्री के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, जेएम फाइनेंशियल, मॉर्गन स्टेनली, एचएसबीसी होल्डिंग्स और सिटीग्रुप सहित लगभग 20 बैंकों को नियुक्त किया है. वर्तमान स्थिति के अनुसार, एक्सचेंज इस पेशकश की मार्केटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जबकि इसके अंतिम साइज को लेकर भी लगातार चर्चा का दौर जारी है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे