IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, ऐसे करें लॉगइन और टिकट बुकिंग

राष्ट्रीय समाचार

IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, ऐसे करें लॉगइन और टिकट बुकिंग

16 जुलाई 2026 को 08:57 am बजे
IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, ऐसे करें लॉगइन और टिकट बुकिंग

भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की न्यू वेबसाइट लॉन्च हो चुकी है, जो अभी बीटा वर्जन है. IRCTC की न्यू वेबसाइट में कलर थीम से लेकर यूजर इंटरफेस तक में बदलाव किया है. अब सवाल आता है कि न्यू वेबसाइट पर लॉगइन और टिकट बुकिंग कैसे करें?

IRCTC की नई वेबसाइट और पुरानी वेबसाइट दोनों लाइव हैं. अब अधिकतर लोगों के बीच में सवाल है कि नए पोर्टल के लिए अलग से रजिस्टर्ड करना होगा या फिर वह पुरानी आईडी और पासवर्ड से लॉगइन कर सकेंगे.

बुधवार रात को करीब 9:30 के आसपास जब मैंने अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड से न्यू पोर्टल पर लॉगइन करने की कोशिश की तो मैं असफल रहा.

इसके बाद गुरुवार सुबह मैंने फिर से अपनी आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगइन किया तो लॉगइन हो गया. ऐसे में आप भी IRCTC पर पहले से मौजूद अकाउंट के लॉगइन क्रेंडिशियल का यूज करके न्यू पोर्टल पर लॉगइन कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: नई vs पुरानी IRCTC वेबसाइट! टिकट बुकिंग से लेकर डिजाइन तक क्या-क्या बदला?

IRCTC की न्यू वेबसाइट की मदद से टिकट बुकिंग को भी सिंपल करने की कोशिश की है. पहले ही बताया जा चुका है कि गैर जरूरी कैप्चा आदि को रिमूव किया है. अगर आप न्यू पोर्टल से टिकट बुकिंग करते हैं, तो इंटरफेस पहले की तुलना में काफी क्लीन नजर आता है.

IRCTC की न्यू वेबसाइट पर टिकट बुकिंग को भी सिंपल बनाया गया है. न्यू कलर थीम की वजह से न्यू पोर्टल ज्यादा बेहतर लगता है. कई जगह से बेवजह से कैप्चा को दूर किया गया है.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे