दुबई की हसीना ने आकांक्षा को किया Lip Kiss, हुईं ट्रोल

राष्ट्रीय समाचार

दुबई की हसीना ने आकांक्षा को किया Lip Kiss, हुईं ट्रोल

09 जुलाई 2026 को 08:16 am बजे
दुबई की हसीना ने आकांक्षा को किया Lip Kiss, हुईं ट्रोल

नेटफ्लिक्स का शो लॉकअप 2 दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है. सुपरस्टार गौरव खन्ना की वाइफ हर रोज नया खुलासा कर रही हैं. अब उन्होंने कहा कि उन्हें लाइफ में सच्चा प्यार नहीं मिला. इधर पामेला सेरेना ने राम कपूर के सामने आकांक्षा को Kiss कर डाला. सोशल मीडिया पर आकांक्षा की ये क्लिप वायरल हो रही हैं, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है.

आकांक्षा-पामेला का Kiss वायरल  पामेला, लैला (वरुण यादव)  और आकांक्षा बात कर रहे होते हैं. दोनों से बात करते हुए आकांक्षा कहती हैं कि मेरी एक फीमेल फ्रेंड ने मुझसे कहा था कि दुर्भाग्य से तुम प्यार में बदकिस्मत हो और हमेशा रहोगी. मैंने कहा हां मैं इसे स्वीकार करती हूं. लैला ने उनसे पूछा कि प्यार में आपकी किस्मत अच्छी नहीं रही. वो हंसते हुए कहती हैं कि मैं प्यार में बहुत ज्यादा बदकिस्मत हूं. इस पर लैला ने उनका हाथ थामते हुए कहा कि मैं भी.

लेटेस्ट एपिसोड से एक क्लिप और वायरल हो रही है, जिसमें पामेला आती हैं और आकांक्षा को होठों पर Kiss करके चली जाती हैं. इस मोमेंट पर राम कपूर वहीं खड़े होते हैं. पामेला और आकांक्षा का Kiss देखकर वो सरप्राइज हो जाते हैं.

ट्रोल हुईं आकांक्षा  आकांक्षा ने शो पर आते ही कहा कि वो और गौरव तलाक लेने वाले हैं. पिछले एक साल से वो पति से अलग रह रही हैं. अब आकांक्षा ने प्यार को लेकर जो कहा वो सुनकर फैन्स हैरान हैं. एक ने लिखा कि प्यार में गौरव अनलकी है तुम नहीं. दूसरे ने कहा कि आकांक्षा ने अपने पति के प्यार की धज्जियां उड़ा दी हैं. अन्य ने कहा कि ये मजाक है मैडम. एक ने लिखा कि अब इसका ज्यादा हो रहा है. वहीं कुछ ने कहा कि प्लीज बताओ कि कैसे अनलकी हो. कई लोगों ने पामेला और आकांक्षा की नजदीकियों पर भी बात की. यूजर्स ने कहा कि शो के लिए अपना स्तर मत गिराओ.

अब देखते हैं कि जब गौरव, आकांक्षा के सामने आते हैं, तो वो कैसे रिएक्ट करती हैं.

शेयर करें
हिंदी खबर नेटवर्क पर पढ़ें ताज़ा हिंदी समाचार।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Hyderabad News: 58 हजार करोड़ से बदलेगी मूसी नदी की सूरत, लंदन की टेम्स की तर्ज पर बनेगा रिवरफ्रंट

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: पहले दिन 100 करोड़ पार 'टॉक्सिक', शाहरुख और रणवीर सिंह की इन फिल्मों का तोड़ डाला रिकॉर्ड

Toxic Box Office Collection Day 1: यश की टॉक्सिक ने पहले दिन कमाए 140 करोड़, जवान और एनिमल को छोड़ा पीछे