Live: राजस्थान-गुजरात को आज बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी, जयपुर में मेट्रो फेज-2 होगी शुरू
Live: राजस्थान-गुजरात को आज बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी, जयपुर में मेट्रो फेज-2 होगी शुरू

Live: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार यूपी के दौरे पर हैं. शनिवार को वह लखनऊ पहुंचे जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. नितिन नवीन दो दिन तक लखनऊ में रहेंगे. एयरपोर्ट से वह बीजेपी कार्यालय तक 18 किलोमीटर लंबा रोड शो भी करेंगे. नितिन नवीन के स्वागत के लिए लखनऊ में बड़ी तैयारियां की गई है. भाजपा अध्यक्ष आरएसएस के कार्यालय भी जाएंगे.
Live updates
Live: देश में मॉनसून एक्टिव हो गया है. महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे, सतारा, नासिक समेत कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसी तरह से गुजरात में भी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. बारिश की वजह से कई जिलों में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं.
Live updates
Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे. दोनों राज्यों को पीएम मोदी आज बड़ी सौगात देने वाले हैं. जयपुर मेट्रो फेज-2 का शुभारंभ पीएम मोदी आज कर देंगे. राजस्थान में पीएम मोदी बालोतरा में 1.06 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. वहीं गुजरात में सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन भी आज होगा. दोनों राज्यों को आज प्रधानमंत्री मोदी बड़े गिफ्ट देने वाले हैं. पीएम मोदी के दौरे को लेकर राजस्थान और गुजरात में तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं.
Live updates
लखनऊ में नितिन नवीन का सीएम योगी ने किया स्वागत, एयरपोर्ट से शुरू हुआ रोड शो
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे हैं. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ये उनका पहला यूपी दौरा है, जहां वह दो दिनों तक लखनऊ में रहेंगे. एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट से नितिन नवीन रथ जैसी एक ट्रक पर सवार होकर बीजेपी दफ्तर के लिए निकले है. उनका रोड शो करीब 18 किलोमीटर लंबा होगा. एयरपोर्ट से बीजेपी दफ्तर तक उनका जगह जगह स्वागत किया जाएगा.
लखनऊ के दौरे पर रहेंगे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यूपी के दौरे पर रहेंगे. वह शनिवार को दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगे और यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. पहले दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय को छावनी में तब्दील किया गया है. एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय तक 40 से ज्यादा जगहों पर स्वागत के कार्यक्रम रखे गए हैं. भाजपा कार्यालय के बाहर विधानसभा एवं लोक भवन के बीच में हाइड्रोलिक जेसीबी मशीन से राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण होगा. प्रदेश संगठन ने पूरे कार्यालय सहित आसपास की सड़कों को जबरदस्त सजाया संवारा है. नितिन नवीन दो दिन लखनऊ में ही रहेंगे, जहां वह कई बैठकों में हिस्सा लेंगे.
बाबा अमरनाथ गुफा की तरफ दूसरा जत्था रवाना
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो चुकी है. श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से पवित्र श्री अमरनाथ जी गुफा की यात्रा के लिए रवाना हुआ है. पहला जत्था 3 जुलाई के दिन रवाना हुआ है. अमरनाथ यात्रा को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनाती की गई है.
गुजरात में भारी बारिश की संभावना
गुजरात के तटीय इलाकों में बारिश की संभावना है. समुद्र में तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका के चलते एहतियात के तौर पर वेरावल बंदरगाह पर 'खतरे का संकेत नंबर 3' लगाया गया है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है. यहां लोगों से सावधानी बरतने की विशेष अपील की गई है.
महाराष्ट्र-गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब देश में एक्टिव हो रहा है. महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी है. जबकि गुजरात में भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दोनों राज्यों के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी है. महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत दूसरे कई राज्यों में भी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश के चलते लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. दिल्ली में भी आज बारिश हो सकती है.
राजस्थान-गुजरात के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात और राजस्थान का दौरा करेंगे. दोनों राज्यों में करोड़ों की परियोजनाओं की शुरुआत होने वाली है. जयपुर में मेट्रो फेज-2 आज से शुरू हो जाएगी. जबकि बालोतरा में भी बड़ी परियोजना की शुरुआत होगी. इसके अलावा गुजरात में सेमीकंडक्टर संयंत्र की शुरुआत होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें